Corona Virus: बीते 195 दिनों में सामने आए सबसे ज्यादा मामले, 24 घंटे में मिले 5353 केस

यह आंकड़ा बीते 195 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 23 सितंबर को 5,383 मोमले सामने आए थे। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या 25,587 हो गई है।
Corona Virus: बीते 195 दिनों में सामने आए सबसे ज्यादा मामले, 24 घंटे में मिले 5353 केस

देश में कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा यानी 5,335 मामले सामने आए हैं। 

यह आंकड़ा बीते 195 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 23 सितंबर को 5,383 मोमले सामने आए थे। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या 25,587 हो गई है। 

इस दौरान 13 लोगों की जान गई। इनमें कर्नाटक-महाराष्ट्र में दो-दो और केरल-पंजाब में एक-एक मरीज की मौत हुई। केरल ने सात पुरानी मौतों को भी सूची में अपडेट कराया। देश में अब तक पांच लाख 30 हजार 929 लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं।

इससे एक दिन पहले 163 दिन बाद चार हजार से ज्यादा लोग एक दिन में कोरोना संक्रमित मिले थे। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि मंगलवार को देश में 4,435 लोग संक्रमित पाए गए। इसी के साथ सक्रिय केस की संख्या 23,091 पहुंच गई है। संक्रमण से 15 लोगों ने जान गंवा दी थी।

महाराष्ट्र और केरल में चार-चार और छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी व राजस्थान में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी। अब तक संक्रमण के चलते कुल पांच लाख 30 हजार 916 मौतें हो चुकी हैं। 

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news