
देश में बीते 24 घंटे में 2487 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, सक्रिय केस 404 घटकर 17,692 रह गए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। रविवार को मिले 2487 नए केस के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,31,21,599 हो गई है। इसी तरह 13 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,24,214 हो गई। सक्रिय केस की बात करें तो कुल मामलों की तुलना में यह 0.04 फीसदी है।
राष्ट्रीय कोविड रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। देश में कोरोना की दैनिक सकारात्मकता दर 0.61 फीसदी तो साप्ताहिक दर 0.62 फीसदी है। महामारी को मात देने वालों की संख्या अब बढ़कर 4,25,79,693 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 191.32 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
13 नई मौतों में से आठ केरल में
बीते 24 घंटे में हुई 13 मौतों में से केरल में सर्वाधिक आठ, दिल्ली में चार और महाराष्ट्र के एक मौत शामिल है। देश में अब तक कुल 5,24,214 मौतें हुई हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 1,47,854, केरल में 69,363, कर्नाटक में 40,105, तमिलनाडु में 38,025, दिल्ली में 26,192, उत्तर प्रदेश में 23,513 और पश्चिम बंगाल में 21,203 मौतें हुई हैं। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें कोरोना के साथ अन्य बीमारियों के कारण हुई।
Keep up with what Is Happening!