अमेरिका और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा Tech Startup Ecosystem बना भारत, स्टार्टअप की संख्या 27,000 के करीब

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि इनमें से 47 प्रतिशत स्टार्टअप ने 2022 में अपना पहला कदम बढ़ाया है। इसके साथ ही 2022 में सीड-स्टेज में टेक स्टार्टअप्स ने भी काफी निवेश हासिल किया है।
अमेरिका और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा Tech Startup Ecosystem बना भारत, स्टार्टअप की संख्या 27,000 के करीब

भारत वैश्विक स्तर पर अमेरिका और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में आज 25,000-27,000 हजार टेक स्टार्टअप्स सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

इसमें, 1,300 से अधिक टेक स्टार्टअप पिछले साल शुरू किए गए हैं। भारत में साल 2022 में 23 यूनिकॉर्न को भी जोड़े गए हैं, जो विश्व में सबसे अधिक है।

विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद भारत इस साल नॉन-यूनिकॉर्न्स और यूनीक स्टार्टअप्स पर महत्वपूर्ण निवेश फोकस देखा गया।2022 में लगभग 1,400 स्टार्टअप को फंडिंग प्राप्त हुई, जो 2021 की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है।

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि इनमें से 47 प्रतिशत स्टार्टअप ने 2022 में अपना पहला कदम बढ़ाया है। इसके साथ ही 2022 में सीड-स्टेज में टेक स्टार्टअप्स ने भी काफी निवेश हासिल किया है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news