पकड़े गए लखनऊ हिंसा के मास्टरमाइंड, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के हैं सदस्य
19 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए हिंसात्मक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी नदीम और उसके दो साथीयों को बनाया गया है। उसके साथीयों के नाम अशफाक और वसिम हैं। पुलिस ने नदीम को बाराबंकी से धर-दबोचा। नदीम को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का सदस्य बताया जा रहा है। जबकि वसीम पीएफआई का प्रदेश अध्यक्ष और अशफाक कोषाध्यक्ष है।
वहीं, इस मामले में पुलिस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 19 दिसंबर को किए गए हिंसक प्रदर्शनों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का हाथ था। जांच में पुलिस ने पहले वसीम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। वसीम इंदिरा नगर का रहने वाला है और पीएफआई का प्रदेश अध्यक्ष है। वसीम की निशानदेही पर प्रदेश कोषाध्यक्ष नदीम और डिविजन अध्यक्ष अशफाक वसीम को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वसीम के अन्य साथियों नदीम और अशफाक ने हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने इन लोगों के पास से भारी मात्रा में भड़काऊ सामग्री बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि लखनऊ में बाहरी लोगों को बुलाकर प्रदर्शन को हिंसक बनाया गया। इस मामले में अन्य संगठनों के लोगों के साथ बाहरी तत्वों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बंथरा के रॉबिन वर्मा और अमीनाबाद के मोहम्मद शोएब को भी गिरफ्तार किया है।
Keep up with what Is Happening!