
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी हो गया है। लड़कों में कानपुर के प्रिंस पटेल ने टॉप किया है। लड़कियों में मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर पहले नंबर पर रहीं हैं।
हाईस्कूल के परिणाम में बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 5.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि लड़कियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 4.40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गी है। प्रयागराज का रिजल्ट 89.93 प्रतिशत रहा।
यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं की परीक्षा में कानपुर नगर के प्रिंस पटेल पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रही हैं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.05 रहा है।
Keep up with what Is Happening!