Arthik Bhavishyafal 26 April 2023: आज किन राशियों को होगा आर्थिक लाभ या हानि, जानें कैसा रहेगा दिन

आज किन राशियों को होगा आर्थिक लाभ या हानि, जानें कैसा रहेगा दिन...
Arthik Bhavishyafal 26 April 2023: आज किन राशियों को होगा आर्थिक लाभ या हानि, जानें कैसा रहेगा दिन

मेष राशि :-

मेष राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में सूझबूझ से काम करना चाहिए। आज का दिन आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी की सलाह से जो भी काम करेंगे उसमें आपको लाभ होगा। निराशाजनक समाचार मिलने से दुखी न हों। शाम के वक्‍त कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृषभ राशि :-

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सुख और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन और सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा। कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है और आपके सामने कई कठिनाइयां आ सकती हैं। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन राशि :-

मिथुन राशि वालों को आज कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है और किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से हर्ष होगा और मन प्रसन्‍न रहेगा। कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि :-

कर्क राशि वालों का दिन आज शुभ है और आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति हो रही है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा और मन प्रसन्‍न होगा।

सिंह राशि :-

सिंह राशि वालों का भाग्‍य आज साथ देगा और आज आपके कई जरूरी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको लाभ होगा। आपको सम्मान प्राप्‍त होगा। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। शरीर में काफी थकान का अनुभव होगा।

कन्या राशि :-

कन्या राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपको रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिलने मन प्रसन्‍न होगा। दोपहर बाद किसी कानूनी मामले में आपकी जीत हो सकती है। शुभ खर्च व कीर्ति की वृद्धि होगी। भाग्‍य साथ देगा।

तुला राशि :-

तुला राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी और मन प्रसन्‍न होगा। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों के इरादे कामयाब नहीं होंगे। पास व दूर की यात्रा की योजना बनकर स्‍थगित हो सकती है।

वृश्चिक राशि :-

वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्‍य इस वक्‍त साथ नहीं है। आर्थि‍क स्थिति को लेकर आप परेशान रहेंगे तो वहीं काम करने में मन नहीं लगेगा। बीमारी को लेकर आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और आपक धन भी काफी खर्च होगा। किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। अधिक वक्‍त आराम करें और वक्‍त मिलने पर अपने जरूरी कार्य पूर्ण करें।

धनु राशि :-

धनु राशि वालों की किस्‍मत साथ दे रही है और आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता से करीबी और गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात्रि तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। आज धन कमाने का का भी मौका आपको मिलेगा।

मकर राशि :-

मकर राशि वालों का भाग्‍य आज साथ देगा। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। बेहतर होगा कि हर प्रकार के विवाद और झगड़े से खुद को दूर रखें। प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बन रहा है और भाग्‍य आपके साथ है।

कुंभ राशि :-

कुंभ राशि वालों के दिन अधिक शुभ नहीं है और आज आपको सुख में व्यवधान आ सकता है। आज बिना किसी कारण के आपका लोगों के साथ झगड़ा हो सकता है। किसी काम में हानि होने से आपका मूड चौपट हो सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े से बचें।

मीन राशि :-

मीन राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ नहीं है और आज बिना वज‍ह की कुछ समस्‍याएं आपके सामने आ सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें, वरना पैसों की वजह से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news