Astrology 2023: नए साल पर इन 3 राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा

साल 2023 में कई बड़े और अहम ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिसमें शनि का राशि परिवर्तन काफी अहम होगा।
Astrology 2023: नए साल पर इन 3 राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा

साल 2023 में अब कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल में सभी को कई तरह की उम्मीदें और इच्छाएं होती हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में सुख और दुख सभी ग्रहों की चाल पर निर्भर करता है। साल  2023 में कई बड़े और अहम ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिसमें शनि का राशि परिवर्तन काफी अहम होगा।

शनि देव 17 जनवरी 2023 को मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनिदेव करीब 30 वर्षों के बाद दोबारा से अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। जब-जब शनि का राशि परिवर्तन होता हो तब-तब इसका व्यापक प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर गहरा पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि के राशि परिवर्तन से तीन राशि के लोगों को सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव पड़ेगा।

वृषभ राशि :-

साल 2023 में वृषभ राशि के जातकों पर शनि के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। वृष राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह होते हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि और शुक्र ग्रह की आपस में अच्छी मित्रता रहती है। इस कारण से शनि का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर रहेगा। शनिदेव आपकी कुंडली में 10वें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपको साल 2023 में नौकरी के लिए कई अच्छे-अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी मामलों में आपको विजय हासिल होगी।

मकर राशि :-

साल 2023 के पहले महीन में शनि का गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव में होगा। ऐसे में यह साल आपके लिए आर्थिक नजरिए से बहुत कामयाब रहने वाला साल होगा। इस साल आपको पैतृक संपति की खरीद-बिक्री से अच्छा लाभ मिल सकता है। जो जातक इस साल किसी नए कारोबार को करने की सोच रहे है उनको सफलता हासिल होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। करियर में परिवर्तन के योग दिखाई पड़ रहे हैं। परिवार में सुख और शांति रहेगी। 

कुंभ राशि :-

साल 2023 में शनिदेव आपकी राशि से लग्न भाव यानी पहले भाव में प्रवेश कर रहे हैं। कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव होते हैं। ऐसे में शनि का कुंभ राशि में आना आपके लिए अच्छा और शुभ संकेत है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति होगी और मनमुताबिक सफलताएं हासिल होगी। धन लाभ और आत्म विश्वास में बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी के क्षेत्र में छात्रों का सफलता मिलेगी। इस साल निवेश से आपको जबरदस्त फायदा मिलने का योग है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news