
मेष राशि :-
दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। लेकिन दोनों के तकरार भी देखने को मिलेगी। वहीं जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रियतम आज आपके मूड को ठीक करेगा।
वृषभ राशि / वृष राशि :-
आज की ग्रह स्थिति आपके मन को विचलित कर अधीरता उत्पन्न कर सकती है। आप प्रेमी को अपने आलिंगन में भरने की चाहत पाल सकते हैं, जो अभी पूरी नहीं हो सकती है। इसी कारण आप अपना संयम तथा धैर्य खो सकते हैं।
मिथुन राशि :-
शादीशुदा जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवनसाथी और संतान को लेकर आप चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिये आज का दिन बढ़िया रहेगा। साथी के मिजाज से दिल खुश रहेगा।
कर्क राशि :-
प्रेमी के साथ छोटी-छोटी प्यार भरी तकरार होने की संभावना बनती है। आप अपनी बात को ऊपर रखने का प्रयास करेंगे तो प्रेमी अपनी बात को सही ठहराने की कोशिश कर सकता है। प्रेमी की प्यार भरी जिद के सामने आप घुटने टेक सकते हैं।
सिंह राशि :-
प्रेम जीवन में आज का दिन मान सामान्य रहेगा। लव पार्टनर को आपसे ये शिकायत हो सकती है आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं देते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी। लेकिन फिर भी लाइफ पार्टनर के करियर को लेकर बेचैनी रहेगी।
कन्या राशि :-
प्रेमी अपने प्यार को उजागर करने के पक्ष में हो सकता है लेकिन आप अभी किसी को कुछ भी बताना नहीं चाहेंगे क्योंकि आप दिखावा नहीं चाहते हैं। आप प्रेमी को समझाने की कोशिश कर सकते हैं कि ये आप दोनों के बीच का मामला है।
तुला राशि :-
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का मजाकिया अंदाज आपके तनाव को कम करेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन अनुकूल है। यदि सिंगल हैं तो आपको कहीं से ग्रीन सिग्नल मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि :-
प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके संबंध टूटने की कगार पर पहुंच सकते हैं। यदि पहले से कोई मतभेद चले आ रहे हैं तब आज इनके टूटने की आशंका बन रही है। अगर आप अलग होना चाहते हैं तब बिना आरोप-प्रत्यारोप के अलग हो जाएं।
धनु राशि :-
दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपका प्रिय कुछ डिमांडिंग हो सकता है, जिसके लिए आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी।
मकर राशि :-
प्रेमी जीवन अगर कठिन दौर से गुजर रहा है तब आज कुछ आशा की किरण आपको अवश्य नजर आएगी। प्रेमी व आपके मध्य बातचीत होने की संभावना बनती है। अपनी ईगो का त्याग कर आपको भी आगे बढ़ना चाहिए और नई शुरुआत करनी चाहिए।
कुंभ राशि :-
प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।
मीन राशि :-
प्रेम संबंधों में उत्साहित होना जरूरी है लेकिन अति उत्साहित होना आपको परेशान कर सकता है। आवश्यकता से अधिक जोश आपके प्रेम संबंधों को खटाई में डाल सकता है। जो जोश आपके अंदर है वही जोश प्रेमी में होना चाहिए तभी ऊर्जा बराबरी कर पाएगी।
Keep up with what Is Happening!