
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को संकट मोचन हनुमान का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को हनुमान जयंती या हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल 06 अप्रैल 2023 को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बहुत ही श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन देश भर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।
मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन विधि विधान से बजरंगबली की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस साल हनुमान जन्मोत्सव और अप्रैल का महीना बेहद खास है। इस पूरे माह कुछ राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहेगी।
तो चलिए जानते हैं कौन सी वो राशियां हैं जिन पर अप्रैल में महाबली हनुमान अपनी कृपा बरसाएंगे...
मेष राशि :-
मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने आपकी राशि में तीन ग्रह रहेंगे। ऐसे में इन सभी से आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा राम भक्त हनुमान की कृपा से आपको आर्थिक परेशानी नहीं होगी। इस माह अचानक धन की प्राप्ति के योग बन सकते हैं।
वृषभ राशि :-
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये माह खास रहने वाला है। भगवान हनुमान की कृपा से अप्रैल का महीना हर्षोल्लास में बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समय से जो काम अधूरे हैं वो पूरे होंगे। इस महीने आपको नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
सिंह राशि :-
इस महीने सिंह राशि वाले लोगों को संकटमोचन हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है। साथ ही इस महीने कई ग्रह गोचर हो रहे हैं, जिनका लाभ आपको मिलेगा। करियर में तरक्की मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही प्रमोशन के भी योग हैं।
वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि के जातकों पर हमेशा हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। वहीं अप्रैल में सभी ग्रहों की स्थिति वृश्चिक राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। इस वजह से आपको धन लाभ होगा। शिक्षा मे सफलता मिलेगी और नौकरी में भी उन्नति होगा।
Keep up with what Is Happening!