मौनी अमावस्या आज, इस दिन है मौन रहने का विशेष महत्व, जान ले क्या होगा दान और उपाय
मौनी अमावस्या इस साल 11 फरवरी, गुरुवार को पड़ रही है। हिंदू धर्म में माघ मास को बेहद शुभ माना जाता है।
पुराणों के अनुसार, इसी दिन से द्वापर युग का शुभारंभ हुआ था। मौनी अमावस्या के दिन मौन धारण करने की प्रथा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन मौन धारण करने से विशेष ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
मान्यता है कि मौनी अमावस्या दुख, दरिद्रता से मुक्ति और कार्यों में सफलता दिलाती है।
मौनी अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए दान -
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन तेल, तिल, सूखी लकड़ी, कपड़े, गर्म वस्त्र, कंबल और जूते दान करने का विशेष महत्व है। कहते हैं कि जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा नीच का होता है, उन्हें इस दिन दूध, चावल, खीर, मिश्री और बताशा दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
मौनी अमावस्या का महत्व -
शास्त्रों के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन मौन धारण करने से विशेष ऊर्जा की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या पर गंगा नदी में स्नान करने से दैहिक (शारीरिक), भौतिक (अनजाने में किया गया पाप), दैविक (ग्रहों, गोचरों का दुर्योग) तीनों प्रकार पापों से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि इस दिन सभी देवी-देवता गंगा में वास करते हैं, जो पापों से मुक्ति देते हैं।
माघ अमावस्या 2021 तिथि और शुभ मुहूर्त -
फरवरी 11, 2021 को 01:10:48 से अमावस्या आरम्भ।
फरवरी 12, 2021 को 00:37:12 पर अमावस्या समाप्त।
Keep up with what Is Happening!