Numerology Prediction: जानिये (01 दिसंबर) के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

जानिये (01 दिसंबर) के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
Numerology Prediction: जानिये (01 दिसंबर) के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है।

2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1 
अचानक आया बदलाव आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। आप अभी बातचीत नहीं करना चाहते बल्कि अकेला रहना चाहते हैं। ध्यान करने के लिए समय निकालें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 
आज आप पाएंगे कि एक उत्तम जीवन, प्रेम से प्रेरणा और ज्ञान से सही राह प्राप्त करता है। सार्थक चीजों पर समय बिताएं। अपने जुनून को सीमित न रखें बल्कि अन्य मनपसंद गतिविधियों के लिए भी समय निकालें जैसे नृत्य, संगीत या खेल आदि। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3 
आप अभी अमीर महसूस कर रहे हैं और धन को अपने मित्रों और परिवार के साथ शेयर करने के लिए तैयार हैं। अच्छी कंपनी का मज़ा लें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल

अंक 4 
दूसरे लोग भी आपके करिश्मे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। अभी बनाये गए कनेक्शन भविष्य में सहायक साबित हो सकते हैं।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा

अंक 5 
घरेलु जीवन में थोड़ी परेशानी होने का योग है। ऐसे में आप अपने बच्चों और परिवार से प्रेम, सुख व सुरक्षा की अपेक्षा करेंगे। शांत रहें और किसी भी नतीजे पर पहुँचने से पहले अच्छे से सोचें। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

अंक 6 
व्यावसायिक रूप से यह बेहद रोमांचक क्षण हैं। आपको अपनी कड़ी मेहनत और नेतृत्व के गुणों के लिए पहचान मिलेगी। मिलने वाली प्रशंसाओं का मज़ा लें। आपने यह सफलता खुद कमाई है। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे

अंक 7 
पदोन्नति और तनखाह में वृद्धि का आनंद लें। आज आप बातें कम और काम अधिक करें क्योंकि आपका अधिक बोलना किसी को कष्ट पहुंचा सकता है। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद

अंक 8 
अपने परिवार और प्रियजनों को करीब लाने के लिए एक छोटी यात्रा का संयोग है। जिस कार्य को शुरू किया है, उसे सही समय पर समाप्त ज़रूर करें। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 

अंक 9 
अपने आसपास के विवादों से ब्रेक लेना भी इस समय उचित और बुद्धिमानी होगा। माता पिता या सलाहकार के साथ एक यात्रा की संभावना है।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news