Numerology Prediction: जानिये (23 फरवरी) के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

जानिये (23 फरवरी) के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
Numerology Prediction: जानिये (23 फरवरी) के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है।

2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1 
आपके बॉस या सुपरवाइज़र ने आपकी मेहनत को नोटिस किया है और वो आपके नेतृत्व के गुणों को इनाम देने के लिए तैयार है। रिश्तों को लेकर आप तनावपूर्ण और सीमित महसूस कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 
अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। बदलाव ज़रूरी है, इसे स्वीकार करें। आज का दिन आध्यात्मिक रूप से बेहद प्रबल है इसलिए आज अपने दिमाग की जगह दिल की सुनें। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

अंक 3 
किसी की मदद करना सबसे बेहतरीन चीज़ है इससे संतुष्टि और अनुभव प्राप्त होता है। आज असफल होने की संभावना बहुत ही कम है। क़ानूनी मुद्दों के कारण आपको विदेश यात्रा करने की ज़रूरत पड़ सकती है। नयी सामाजिक तस्वीरों, फ्रेश दृष्टिकोण और आध्यात्मिक मार्गों का मज़ा लें। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4 
करियर में बदलाव भी संभव है। आज आप समय कैसे व्यतीत करेंगे,यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। आप अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकते है या कुछ लोग दोस्तों की भलाई के लिए काम करेंगे। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

अंक 5 
आपके माता पिता या अध्यापक इस समय एक तनावपूर्ण चरण से गुजर रहे हैं। आप स्वयं को अनदेखा या दोषी महसूस कर सकते हैं। उन्हें आराम और समर्थन देने की कोशिश करें। अपने स्वास्थ्य और सुख पर भी ध्यान दें। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

अंक 6 
कड़ी मेहनत जारी रखें और जल्द ही आपको पुरस्कृत किया जाएगा। आज हर चीज़ उत्तम लग रही है क्योंकि आप नए उत्साह और ऊर्जा से भरपूर है। आपका ध्यान सिर्फ धन ही नहीं बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और पहचान पर भी रहेगा। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

अंक 7 
आपका पति या साथी आपके किसी महत्वपूर्ण निर्णय का इंतज़ार कर रहा है। सोच समझ कर और बुद्धिमानी से काम करें। धन इस समय आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

अंक 8
आपको कानूनी मामले या किसी व्यापारिक बैठक के लिए यात्रा करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आध्यात्मिक प्रवास का योग है जो आत्मनिरीक्षण की ओर बढ़ाएगा। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

अंक 9
आज पूरा दिन किस्मत आपके पक्ष में रहेगी और आपको अनंत संभावनाएं मिलेंगी। अपने दिल की सुनें और उसके बाद किसी नए कार्य को शुरू करें। आज किसी भी व्यक्ति पर आंखे मूंद कर विश्वास न करें। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news