Numerology Prediction: जानिये (12 सितंबर) के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

जानिये (12 सितंबर) के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
Numerology Prediction: जानिये (12 सितंबर) के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है।

2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
आज फैसला लेने से पहले उस दोबारा विचार जरूर करें। अतिरिक्त आय के लिये सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दिन अच्छा है। जीवन साथी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आप कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो सही साबित होंगे और लोग आपकी प्रतिभा के कायल होंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा

अंक 2
आज आप अपनी चीजों का ध्यान अवश्य रखें वरना खोने या चोरी होने की संभावना है। नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में लम्बे समय तक चलने वाले सम्बन्ध बनाएंगे। प्यार की खूबसूरती आप स्वयं महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नीला

अंक 3
सेहत को ठीक बनाये रखने के लिए आराम की आवश्यकता है। घर या वाहन खरीद सकते हैं। आपके प्रिय का मूड आज रोमांटिक रहेगा। किसी भी प्रकार का पारिवारिक हस्तक्षेप आपकी कोशिशों को आगे नहीं बढ़ने देगा। मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा

अंक 4
आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और नये साथी भी बनेंगे। सकारात्मक सोच जीवन में प्रगति लाएगी। प्रतिस्पर्धा तथा द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर आपकी सेहत पर बुरा पड़ने वाला है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- सफेद

अंक 5
आज बेकार समय बिताने से बेहतर है कि अपने व्यक्तित्व को निखारने का कोई कार्य करें। आपके खर्चों का भार बढ़ सकता है। साथियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। आपका सरल स्वभाव आज आपके लिए खुशियों का पल लेकर आएगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- बैंगनी

अंक 6
आज सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। सोशल विजिट हो सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज फंड निवेश में फायदा हो सकता है। आपकी मुलाकात अपने प्रिय से हो सकती है। उनसे मिलकर सुकून महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लेमन

अंक 7
पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। रोमांस और बाहर घूमना आपके माइंड पर हावी रहेगा। आज आप अपने प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। आपका सरल स्वभाव आज आपके लिए खुशियों का पल लेकर आएगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन

अंक 8
अपने प्रियजनों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। व्यापारिक कार्य में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका के मध्य झगड़ा हो सकता है जोकि सम्बन्धों में दरार ला सकता है। अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला

अंक 9
आज का दिन अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। शादी प्लान कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सरकारी मामलों में वकील से कानूनी सलाह लेने के लिये अच्छा दिन है। धन सम्बन्धी मामलों में चिंताएं दूर होगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news