
Numerology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस मूलांक के लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली माना जाता है। इनके चेहरे पर अलग सी चमक देखने को मिलती है। जानिए और क्या खास होता है इस मूलांक के लोगों में।
अंक ज्योतिष में कुल नौ मूलांक माने जाते हैं और हर मूलांक का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। इन्हीं ग्रहों के आधार पर संबंधित मूलांक वाले व्यक्ति का व्यवहार जाना जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 1 वालों के बारे में। जिसका संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस मूलांक के लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली माना जाता है। इनके चेहरे पर अलग सी चमक देखने को मिलती है। जानिए और क्या खास होता है इस मूलांक के लोगों में।
मूलांक 1 वाले लोग दिल के साफ माने जाते हैं। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना पसंद होता है। ये किसी का बुरा नहीं चाहते लेकिन अगर कोई इनके साथ बुरा करता है तो ये भी बुरे बन जाते हैं। ये लोग सरकारी नौकरियों में उच्च पदों तक पहुंचते हैं। इन्हें अपना मान-सम्मान काफी प्रिय होता है। इन्हें जहां सम्मान नहीं मिलता ये वहां नहीं रहते। इन्हें अनुशासन में रहना पसंद आता है। इनके अंदर नेतृत्व करने का स्वभाविक गुण होता है। ये अच्छे लीडर बन सकते हैं।
मूलांक 1 वाले जातकों की किस्मत काफी तेज मानी जाती है। इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार रहते हैं। ये लोग ईमानदार, दृढ़ निश्चयी, मेहनती और थोड़े जिद्दी होते हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
इनके अंदर निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। ये बात के धनी, महत्वाकांक्षी, आकर्षक होते हैं। ये साहसी और निडर भी माने जाते हैं। अपनी बातों को साफ-साफ कहना इन्हें पसंद होता है।
पढ़ाई-लिखाई में ये काफी तेज माने जाते हैं। जिस वजह से ये खूब सम्मान भी पाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। इन्हें धन संबंधी दिक्कतों का सामना शायद ही कभी करना पड़े।
इनके दोस्तों की संख्या काफी अधिक होती है। ये दोस्तों से खूब लाभ प्राप्त भी करते हैं। ये लोग अपनी शान-शौकत में भी काफी धन खर्च करते हैं। ये जहां रहते हैं वहां मुखिया की भूमिका निभाते हैं।
ये बाहर से कठोर दिखाई देते हैं लेकिन अंदर से उतने ही मृदु स्वभाव के होते हैं। ये अपने संबंधों को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। ये काफी धैर्यवान, आज्ञाकारी और वफादार होते हैं। इनकी लव लाइफ और मैरिज लाइफ खुशनुमा रहती है।
Keep up with what Is Happening!