Saturday Love Rashifal: जाने कैसा होगा आपका अप्रैल का पहला दिन, पढ़ें शनिवार (01 April) का लव राशिफल

जाने कैसा होगा आपका शनिवार (01 अप्रैल) का दिन...
Saturday Love Rashifal: जाने कैसा होगा आपका अप्रैल का पहला दिन, पढ़ें शनिवार (01 April) का लव राशिफल

मेष राशि :-

लव लाइफ में एक-दूसरे की भावनाओं को साथ में लेकर चलना आवश्यक है। आप बिना बात सामने वाले पर प्रेशर डालने का प्रयास ना करें। प्यार कोई सामान नहीं है, जिसमें आप किसी तरह की सौदेबाजी करना चाहते हैं। प्यार करें सौदा नहीं है।

वृषभ राशि / वृष राशि :-

लव लाइफ में तनाव रहेंगे। प्रेमी से किसी न किसी बात को लेकर वाद विवाद होते रहेंगे। किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन राशि :-

प्रेमी जीवन सुचारू रूप से चलते रहने के लिए समय-समय पर उसकी एनर्जी को रिचार्ज करते रहना चाहिए। बिना ऊर्जा के आप बोर हो सकते हैं। आज के ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग आप प्रेमी जीवन को तरोताजा करने के लिए कर सकते हैं।

कर्क राशि :-

आज की ग्रह स्थिति आपके प्यार मोहब्बत में काफी उठापटक लाने वाली हो सकती है। आप जुबान से खुलकर कुछ कहने वाले नहीं हैं लेकिन आपके हाव-भाव बिना कुछ कहे सब कह भी डालेंगे। शीत युद्ध की सी स्थिति बनी रह सकती है।

सिंह राशि :-

प्रेम संबंधों को आप अपनी आदर्शवादी कसौटी पर खरा पाएंगे लेकिन आपकी आदर्शवादिता से प्रेमी को आज प्रॉब्लम हो सकती है। वह आदर्शों से बाहर निकलकर स्वतंत्र रूप से प्यार की पींगे बढ़ाना चाहेगा। यदि आपको मंजूर है तो आगे बढ़िए।

कन्या राशि :-

प्यार को आप एक खेल की तरह खेलना चाह रहे हैं तब आपकी भूल होगी। प्यार गेम नहीं जिसमें जीतने की इच्छा रहे। हार-जीत की भावना से बाहर निकलकर केवल प्यार की भावना मन में रखें तब हर चीज खुशनुमा नजर आएगी।

तुला राशि :-

खुशनुमा लिबास जो आपने अपने चेहरे पर नकाब की तरह ओढ़ रखा है उसे आप आज ज्यादा छिपा नहीं पाएंगे। लाख कोशिश करें छिपाने की लेकिन उदासी भरा आपका यह चेहरा सामने आ ही जाएगा। आप अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाएंगे।

वृश्चिक राशि :-

दिन तो ठीक-ठाक बीतने के योग बनते हैं लेकिन शाम होते-होते ऐसा लगेगा कि जैसे भूचाल आ गया हो। आपके संबंध टूटने की कगार पर खड़े हो सकते हैं। आप अपनी तरफ से सहेजने का हर संभव प्रयास भी करेंगे लेकिन कोई फायदा नहीं।

धनु राशि :-

अपने और साथी के बीच में जो भी बैरियर आप महसूस कर रहे हैं उनको गिराने का दिन है। आप दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं इसलिए आज संकल्प करें कि अपनी ओर से किसी तरह की बाधा या रुकावट अपने प्रेमी जीवन में नहीं आने देंगे।

मकर राशि :-

कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं। इन बदलावों से प्रेम संबंध मजबूत होने की संभावना बनती है। इन बदलावों को करने के लिए आप खुद को चाकू की धार पर खड़ा महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि :-

संबंधों को लेकर एक नया दृष्टिकोण सामने आ सकता है। यह दृष्टिकोण कुछ कठोरता लिए हो सकता है। यह कठोरता आपके व्यक्तित्व को भी संदिग्ध बना सकती है। प्रेमी अससमंजस की स्थिति में हो सकता है कि क्या हो रहा है।

मीन राशि :-

लॉकडाउन के चक्कर में प्रेमी के साथ घूमना संभव नहीं हो पा रहा तब आज सुस्ती भरा दिन महसूस कर सकते हैं। शाम होते-होते मन बहुत ज्यादा परेशान हो सकता है। चाहकर भी बाहर तो नहीं निकल सकते हैं लेकिन घर पर फिल्म देखकर ध्यान बटाने की कोशिश जरुर कर सकते हैं।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news