
मेष राशि :-
अपनी मीठी वाणी का उपयोग प्रेमी की प्रशंसा के लिए कर सकते हैं। प्रेमी आपको मन की बात कह सकता है लेकिन आप केवल रोमांटिक बात ही सुनना चाहेंगे। आप उसकी निजी बातों को अगले दिन के लिए रखना चाहेंगे। एकाध बात आपको सुन लेनी चाहिए।
वृषभ राशि / वृष राशि :-
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
मिथुन राशि :-
किसी बात को लेकर आप दोनों भ्रम में बने रह सकते हैं या आप दोनों किसी बात से अनजान गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। अपनी ईगो के चलते आप दोनों में से कोई भी इस गलतफहमी को दूर करने की पहल भी नहीं करना चाहेगा।
कर्क राशि :-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां रहेंगी, जिनको मिल बैठकर सुलझा लेना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।
सिंह राशि :-
लव-लाइफ को लेकर बहुत से सपने बुनने का दिन रहेगा। कैसे अपनी लव-लाइफ को सुधारा जाए या कैसे इसे और अधिक रोमांटिक बनाया जाए आदि बातें आपके मन में उमड़-घुमड़ मचाने वाली होगी। आज अर्थपूर्ण बातचीत का सिलसिला प्रेमी के साथ चल सकता है।
कन्या राशि :-
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में लड़ाई- झगड़े की स्थिति बन सकती है, सावधानी बरतें।
तुला राशि :-
भले आपका रिलेशन अब खटाई में जाने वाला है उससे पहले आज आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जिसका दृष्टिकोण एकदम अलग है। जो दुनिया को अपने अद्भुत नजरिए से दूसरों से भिन्न देखता है। आप उसके इस अंदाज से बेहद प्रभावित होंगे।
वृश्चिक राशि :-
प्रेम जीवन में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने रिश्ते को बहुत बढ़िया बनाएंगे। दांपत्य जीवन में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। जीवन साथी आपसे बहुत खुश रहेगा।
धनु राशि :-
प्रेमी पर अपनी बातों से दबाव डालने की आपकी जो आदत है उसे आप एक तरफ रखकर केवल और केवल प्रेमी की बातें सुनें। कोई प्रतिक्रिया ना दें और सुनने की आदत डालें। संबंधों को बैलेंस करके चलना होगा अन्यथा इनका जल्द ही दम घुट सकता है।
मकर राशि :-
आज आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। अपने प्रिय से खूब प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे उनका दिल जीत पाएंगे। दांपत्य जीवन आज किसी तनाव की भेंट चढ़ सकता है।
कुंभ राशि :-
कुछ ऐसी बातें जो आपाके लिए बहुत महत्व रखती हैं, उनके लिए आप प्रेमी के साथ बात करके उसका मत जानेंगे लेकिन आपकी उम्मीद के विपरीत प्रेमी अपनी बात कह सकता है। आपकी बातों से प्रेमी असहमति प्रकट कर सकता है।
मीन राशि :-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए समय मिला जुला असर देने वाला रहेगा।
Keep up with what Is Happening!