
पेड़-पौधों की हरियाली हर किसी को पसंद होती है। कहते हैं घर में पेड़ लगाने से लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की आपके घर में लगे पौधे आपकी किसमत को भी बदल सकते हैं।
वास्तु शास्त्र (Vastu shastra) के मुताबिक, तुलसी, मनी प्लांट, शमी का पौधे लगाने से आपके घर में कभी भी धन – धान्य की कमी नहीं होती है।
आइए बताते हैं इन पौधों के बारे में…
अनार का पौधा
इस पौधे को घर में लगाने से कर्जे से मुक्ति मिलती है। ध्यान रहे घर की इसे आग्नेय कोण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में न लगाए।
हल्दी का पौधा
इसे लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं होती है। यह पौधा औषधीय गुणों के लिहाज से बहुत ही लाभकारी सिद्ध होता है।
नारियल का पेड़
नारियल का पेड़ लगाने से व्यक्ति के मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है। इसके अलावा दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की होती है।
तुलसी का पौधा
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है। तुलसी का पौधा घर की पूर्व दिशा या फिर उत्तर दिशा में लगाएं। तुलसी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
बेल का पौधा
वास्तु में बेल के पेड़ को भी शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस पेड़ में भगवान भोलेशंकर का वास होता है।
बांस का पौधा
बांस के पौधे को घर में लगाना बहुत ही शुभ बताया गया है। अगर इसे ईशान कोण यानी कि उत्तर-पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगा दिया जाए तो घर में पैसों की बरसात होने लगती है।
Keep up with what Is Happening!