Thursday Horoscope: जानें कैसा होगा आपका गुरुवार (06 अप्रैल) का दिन, पढ़ें राशिफल

जानिए 06 अप्रैल 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...
Thursday Horoscope: जानें कैसा होगा आपका गुरुवार (06 अप्रैल) का दिन, पढ़ें राशिफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से हर राशि का राशिफल आकंलन होता है। जानिए 06 अप्रैल 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि :-

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। छोटे और सरल कामों से शुरूआत करेंगे, तो ज्यादा सफलता मिल जाएगी। प्रॉपर्टी का कोई मसला आपके पक्ष में सुलझ जाने की संभावना है। आर्थिक स्थिति कुछ हद तक सामान्य रहेगी। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने परिवार वालों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा। परिवार के जो लोग अपनी इच्छाओं के लिए आपकी ओर देख रहे हैं, उनको निराश न होने दें।

वृषभ राशि / वृष राशि :-

आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक रूप से चिंताओं में घिरे रहेंगे तथा खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी होगी और शारीरिक रूप से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। ट्रांसफर के योग बनेंगे। घर वालों का साथ आपके काम में आप को आगे बढ़ाने में मदद देगा।

मिथुन राशि :-

आज कार्यक्षेत्र में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। पारिवारिक काम को पूरा करने में आज आप सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ फ़ोन पर बात होगी। सेहत के मामले में आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप कोई स्टोरी बुक पढ़कर अपना समय बिताएंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपको घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, बेहतर होगा अपना ध्यान पढ़ाई में लगायें। अपने ईष्ट देव का ध्यान करें, जीवन में लोगों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

कर्क राशि :-

पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव होने से आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ आराम कर सकते हैं। निवेश के सुझावों पर फैसला अपने अनुसार ही करें। किसी पर भी तुरंत भरोसा ना करें, ये आपके लिये थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें। आप अपने निजी मामलों और पैसों की समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दें।

सिंह राशि :-

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं लेकिन सावधानी बहुत आवश्यक है क्योंकि शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। खर्चों में भी अधिक बढ़ोतरी होगी, जिससे आपका मन दुखी हो सकता है। इनकम ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख शांति और प्रेम बना रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन कमजोर है।

कन्या राशि :-

आज आपका कोई खास काम समय पर पूरा हो जायेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। किसी करीबी मित्र से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। घर पर परिवार के साथ समय बितेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को आज सीनियर्स से फ़ोन पर मदद मिलेगी। परिवार वालों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। घर के बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि :-

आज आप प्रसन्न बने रहें और ज्यादा तनाव न लें। परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में उन्नति होगी। आज नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान में कोताही न बरतें। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें। आपको आज का दिन धैर्य और शांति से बिताना होगा।

वृश्चिक राशि :-

आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे और सेहत भी थोड़ी नाजुक रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान करेगा, जिससे कामों में रुकावट आ सकती है लेकिन शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा।एक दूसरे से प्यार महसूस होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज राहत महसूस होगी। एक दूसरे से अपने मन की बात कहने में आसानी होगी, जिससे रिश्ते में समझ बढ़ेगी। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में किसी छोटे सदस्य की तबीयत बिगड़ने से सब लोग दुखी होंगे।

धनु राशि :-

आज आपका सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आपको किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। लवमेटस केलिए आज का दिन शानदार रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बढ़ेगा। पारिवारिक रिश्तेऔर मजबूत होंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके फेवर में आयेगा।

मकर राशि :-

मकर राशि के कुछ जातक किसी बात को लेकर आज उलझन में पड़ सकते हैं। किसी भी संपत्ति के सौदे को अंतिम रूप देने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज परिश्रम के अनुरुप फल थोडा कम ही मिल पायेगा। आज विषम परिस्थितियों में साहस न खोएं।

कुंभ राशि :-

आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत कमजोर बनी रहेगी, जिससे आप परेशानी महसूस करेंगे। भाग्य की बदौलत आपके अनेक काम बनेंगे। घर में सुख रहेगा। घर में परिजनों के साथ मिलकर समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है और शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी बढ़िया रहेगा।

मीन राशि :-

आज किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना का मन बनायेंगे। किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात होगी, जिससे आप अपने कार्यों को ठीक से करने की सलाह लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज सब लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आज आप घर का कोई जरूरी काम निपटा सकते हैं। घर पर ही परिवार सहित पूजा करें, सबके साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news