
मेष राशि :-
दांपत्य जीवन में जीवन साथी के साथ प्रेम भरी बातें करेंगे। आज जीवनसाथी को आपके ऊपर तरस आ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ेगा।
वृषभ राशि / वृष राशि :-
प्यार करने वालों के लिए आज का दिन खास रहने के आसार हैं। लंबे समय से जो लोग लव रिलेशन में हैं वो शादी करने की सोच सकते हैं। परिवार वालों का साथ मिलेगा।
मिथुन राशि :-
प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव की रेखा देखी जा सकती है।
कर्क राशि :-
आज आपकी मुलाकात किसी पुराने साथी से हो सकती है। आपकी अपने पार्टनर के साथ लड़ाई होने के आसार हैं। गुस्से पर काबू रखें।
सिंह राशि :-
प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। इसलिए थोड़ा समझदारी से काम लें। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, लेकिन फिर भी जीवन साथी अपनी तरफ से आप को प्रसन्न रखने की कोशिश करेगा।
कन्या राशि :-
कन्या राशि वालों का आज किसी न किसी कारण अपने पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। बेहतर होगा कि पार्टनर से आज थोड़ी दूरी बनाकर रखें।
तुला राशि :-
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी आज आपसे किसी कुछ गंभीर बातों पर चर्चा कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव मिल सकता है।
वृश्चिक राशि :-
शादी करने के इच्छुक जातकों को अपना पार्टनर मिल सकता है। नए लव रिलेशन में धोखा मिलने के आसार हैं। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
धनु राशि :-
प्रेम जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। रोमांस करने के अवसर मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन किसी परेशानी के कारण आज कमजोर रहेगा।
मकर राशि :-
पार्टनर के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर लव मैरिज करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है अपने परिजनों से बात करने के लिए।
कुंभ राशि :-
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। कुछ अच्छी खबर मिलने की संभावना है। वहीं शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी बढ़िया रहेगा।
मीन राशि :-
प्रेम विवाह होने के प्रबल योग हैं। लेकिन पार्टनर की सेहत कुछ बिगड़ सकती है इसलिए उनका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
Keep up with what Is Happening!