
मेष राशि :-
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अनुकूल रहेगा। प्रिय के साथ प्यार भरी बातें करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन सफल रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी।
वृषभ राशि / वृष राशि :-
प्रेम संबंधों को लेकर आप कश्मकश में बने रह सकते हैं। दिल का एक हिस्सा कहेगा कि आपको आगे बढ़कर संबंधों में वृद्धि करनी चाहिए लेकिन दिल के दूसरे कोने से आवाज आएगी कि आपको अभी काफी सोच-विचार करना चाहिए।
मिथुन राशि :-
दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से संबंध बढ़िया बनेंगे और आपका रिश्ता बढ़िया चलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे।
कर्क राशि :-
जिन मुद्दों का आप समाधान कर चुके होगें उन्हें आपका प्रेमी दुबारा उठा सकता है। इससे आपको अत्यधिक झुंझलाहट हो सकती है। आप किसी प्रकार की कोई सफाई नहीं देना चाहेंगे क्योंकि बार-बार वही बातें आपको मानसिक तौर पर परेशानी देती हैं।
सिंह राशि :-
प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान कमजोर है। आपको अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। एक दूसरे के प्रति इज्जत और समझदारी का भाव बढ़ेगा।
कन्या राशि :-
प्रेमी के विषय में आपको कोई गलत राय दे सकता है। आप उसकी बात अवश्य सुनें लेकिन कोई प्रतिक्रिया जाहिर ना करें और बात की तह तक जाने का प्रयास करें कि यह तीसरा व्यक्ति आपको क्यूं गलत राय देने की कोशिश कर रहा है।
तुला राशि :-
प्रेम जीवन में आज का दिनमान बढ़िया रहेगा। आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन खुशनुमा रहेगा। वे अपने शादीशुदा जीवन को इंजॉय करेंगे।
वृश्चिक राशि :-
आपका प्रेमी आज आपसे बहुत सी बातों की एक लंबी-चौड़ी सूची बनाकर डिमांड कर सकता है। बहुत से वादे आपसे लेने के लिए भी दबाव बना सकता है। भावुक होने की बजाय आप व्यावहारिकता की कसौटी पर इन सब को परखकर ही आगे बढ़ना चाहेंगे।
धनु राशि :-
शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है और जीवन साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है, उन्हें मनाने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में जीवन बिताने वाले लोगों को आज कुछ दिक्कतें होंगी और आपका प्रिय काफी डिमांडिंग हो सकता है।
मकर राशि :-
आज की ग्रह स्थिति इशारा करती है कि आपका प्रेमी पूर्ण रूप से आपके प्रति समर्पित रहने वाला है। इस स्थिति का सकारात्मक अथवा नकारात्मक जिस भी प्रकार से लाभ उठाना चाहेंगे उठा सकते हैं। ग्रह स्थिति का सकारात्मक पहलू ही देखें ताकि लव-लाइफ मजबूत हो।
कुंभ राशि :-
दांपत्य जीवन में भी रिश्ता मधुरता की ओर बढ़ेगा और जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। जो किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज कुछ निराशा हो सकती है और अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
मीन राशि :-
ग्रह स्थिति प्रेम संबंधों के प्रति आपके जुनून को हवा देने का काम कर सकती हैं लेकिन आप अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने का भरसक प्रयास करेंगे क्योंकि आप नहीं चाहेंगे कि जो काम अभी नहीं हो सकता, उसके लिए दिल को नाहक ही परेशान किया जाए।
Keep up with what Is Happening!