
मेष राशि :-
प्रेमी से मिलन का दिन हो सकता है लेकिन आप ज्यादा रौब झाड़ने का प्रयास करेगें या किसी तरह का कोई दबाव डालेगें तब प्रेमी के नाराज होने की भी संभावना बन सकती है और आपका अपना मूड चौपट होगा वो अलग। प्रेमी की हरकतों से कुछ छिछोरापन झलक सकता है।
वृषभ राशि / वृष राशि :-
आज लड़ाई झगड़े वाला दिन होने की काफी ज्यादा संभावना बन रही है। आपका अपना मूड उखड़ा सा रह सकता है। आपको धोखा भी मिल सकता है। प्रेमी नया नया बना है तब आप कुछ दूरी बनाकर रखें और यदि प्रेमी जबर्दस्ती संबंध बनाना चाह रहा है तब आज के दिन का त्याग करना ही आपके लिए अच्छा होगा।
मिथुन राशि :-
प्रेम संबंध बनाने में आप बहुत माहिर हैं और सरलता से किसी के भी दिल को जीत सकते हैं। लेकिन क्या बार - बार संबंध बनाना और फिर छोड़ देना उचित है। आज भी आप फिर से नए संबंध बनाने का विचार कर सकते हैं और इसके लिए पहले से ही आपने चुनाव भी कर क रखा होगा। उससे बातचीत बढ़ाने का आज प्रयास करेगें।
कर्क राशि :-
आज आप थोडा सा मूडी हो सकते हैं और यह मूडीपन आप प्रेमी को भी दिखाकर थोड़े नाज नखरे उठाने के लिए कह सकते हैं। आपका प्रेमी भी आपकी अदाओं पर फिदा हो सकता है। सभी कुछ सामान्य रुप से चलता रहेगा यदि आपके माता-पिता किसी तरह का हस्तक्षेप अपके प्रेम संबंधों को लेकर ना करें।
सिंह राशि :-
आपकी आवाज बहुत ही रौबदार है और आपका प्रेमी भी इससे प्रभावित रहता है, लेकिन आज प्रेमी के साथ कोई अन्य भी आपकी आवाज सुनकर मंत्रमुग्ध हो सकता है। इससे प्रेमी थोड़ी सी नाराजगी भी जता सकता है। आपके दिल व विचारों से खुले व्यक्ति हैं इसलिए आप किसी के प्रभावित होने की परवाह ही नहीं करेगें। इससे प्रेम संबंध सुचारू रुप से चलते रहेगें।
कन्या राशि :-
शारीरिक सुख की बजाय आप दिल से दिल के रिश्ते को ज्यादा अहमियत देते हैं। आपके लिए परिवार भी काफी महत्व रखता है और हो सकता है कि परिवार की जिम्मेदारियों के चलते या परिवार की अन्य किसी बात के कारण आपको अपने प्रेम संबंधों पर अंकुश लगाना पड़ जाए। इससे मन को दुख तो होगा लेकिन परिवार के सामने अपने प्रेम की बलि देना ही आप उचित समझते हैं।
तुला राशि :
मन में बेचैनी, दिल में तड़प और दिमाग परेशान सा नजर आता है। प्रेम संबंध भी कुछ खास दिखाई नहीं देते हैं। किसी ओर बात की भड़ास आप प्रेमी पर निकाल सकते हैं। आप प्रेमी से अपेक्षा भी अत्यधिक करते हैं। हर बात में आप अतिश्योक्ति भी लगा देते हैं। सामान्य रहने का प्रयास करेगें तो प्रेम संबंध भी बचे रहेगें।
वृश्चिक राशि :-
प्रेम में धोखाधड़ी होने की संभावना बनती नजर आती है और साथ ही काफी सारे खर्चे भी होते दिख रहे हैं। धोखा मिल भी सकता है और आप धोखा दे भी सकते हैं। दोनों ही स्थिति में प्रेम संबंध टूटते ही नजर आते हैं। आप खुद भी प्रेम संबंधों में ईमानदारी नहीं बरतेगें तब वह बढ़ेगे कैसे? आप खुद पहले यह तय करें कि आप चाहते क्या है? तब आगे बढ़े या नये संबंध बनाए।
धनु राशि :-
प्रेम के मामले में आप खुशमिजाज व्यक्ति होने के साथ संवेदनशील भी है। प्रेम को गहराई से समझना आपकी आदत है इसीलिए प्रेमी के बारे में सारी बातें जानना आपको अच्छा लगता है। आप आज भी खूब सारी बातें अपने प्रेमी के साथ कर सकते हैं। आज का हर पल आप खुशी से गुजारना चाहेगें।
मकर राशि :-
अपको यह तो मानना होगा कि आप जिद्दी स्वभाव के व्यक्ति हैं और इसी जिदपन की वजह से आपके प्रेम संबंध काफी बार खतरे में भी पड़ चुके हैं लेकिन फिर भी आप परवाह नही करते हैं। अपने जिदपन की वजह से आज भी अकी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप शरीरिक संबंध की चाह रख सकते हैं और शायद आज प्रेमी इसके लिए तैयार ना हो।
कुंभ राशि :-
संध्या समय में पिकनिक आदि मनाने अथवा कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। जिससे मन में प्रेमी के साथ से रोमांच तथा रोमांस दोनों ही भरे रहेगें। मन में चंचलता होने से कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है। आप नि:स्वार्थ भाव से प्रेम करते हैं और बहुत आज कई बार आप अत्यधिक भावुक भी हो सकते हैं।
मीन राशि :-
जल राशि होने से आपके भीतर भावुकता का गुण अत्यधिक विद्यमान रहता है। इसी भावुकता के कारण आपके प्रेम संबंध भी शीघ्रता से बन जाते हैं। आप सदा ही प्रेमी से यह उम्मीद करते हैं कि वह आपके साथ दिल की भावनाओं से जुड़ा रहे और मुसीबत में आपको सदा प्रेमी की सहानुभूति मिलती रहे। लेकिन आप आज आपका प्रेमी आपसे आशा रखेगा कि आप भी उसका साथ मुसीबत में दें।
Keep up with what Is Happening!