Rangbhari Ekadashi 2023: आज है रंगभरी एकादशी, इन 3 राशियों को मिलेगी भगवान शिव की कृपा

रंगभरी एकादशी और आमलकी एकादशी भगवान शिव-माता पार्वती, भगवान विष्णु-मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन हैं। इस दिन भगवान शिव को रंग और गुलाल अर्पित करना अत्यंत लाभकारी होता है।
Rangbhari Ekadashi 2023: आज है रंगभरी एकादशी, इन 3 राशियों को मिलेगी भगवान शिव की कृपा

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी आज 3 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को मनाई जा रही है. इसे रंगभरी एकादशी और आमलकी या आंवला एकादशी कहते हैं। काशी में रंग बिरंगी एकादशी से होली की शुरुआत हो जाती है। 

रंगभरी एकादशी और आमलकी एकादशी भगवान शिव-माता पार्वती, भगवान विष्णु-मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन हैं। इस दिन भगवान शिव को रंग और गुलाल अर्पित करना अत्यंत लाभकारी होता है।

रंगभरी एकादशी पर शुभ योगों का महायोग

इस बार रंगभरी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, सौभाग्य योग जैसे बेहद शुभ योगों का संयोग भी बन रहा है। इस कारण आज की गई पूजा कई गुना अधिक फल देती है। 

वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों पर महादेव की विशेष कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं किस राशि के लिए रंगभरी एकादशी का दिन शुभ रहेगा।

मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा । उन्नति संभव है। बेरोजगारों को नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन

मिथुन राशि वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ हो सकता है। आपसी संबंध मधुर होंगे। ऑफिस में समय अच्छा रहेगा।

धनु

धनु राशि वालों को लंबे समय से अटके कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन लाभ होगा।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भोलेनाथ की कृपा से नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। किसी नई डील को फाइनल कर सकते हैं।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news