
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से हर राशि का राशिफल आकंलन होता है। जानिए 04 अप्रैल 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...
मेष राशि :-
आज घर के परिजनों में प्रेम का भाव बना रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। नए इन्वेस्टमेंट के बारे में जानकारी जुटाएंगे। नए निवेश का विचार भी बनाएंगे। जरूरी काम आज ही निपटाएंगे। परिवार में एक-दूसरे के बीच तालमेल और एकजुटता दिखेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
वृषभ राशि / वृष राशि :-
आज आप अपने परिवार और संतान के प्रति काफी विचार वादी बनेंगे और उनके भविष्य के बारे में सोचेंगे। धन का निवेश करने के बारे में भी काफी संजीदगी से विचार करेंगे। इनकम अच्छी रहेगी, जिससे आप कुछ पुराने कामों को पूरा कर पाएंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। शादीशुदा लोगों को आज अपने जीवनसाथी से अपने दिल की भावनाएं व्यक्त करने में और प्रेम जताने में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि :-
आज आपके काम बनते-बनते रूक जायेंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होगे। लवमेटस के लिए दिन बेहतर रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। घर पर कपूर जलाए, नकारात्मकता दूर रहेगी।
कर्क राशि :-
आप की आमदनी में वृद्धि होगी लेकिन जितना तेजी से पैसा आयेगा। उतनी ही तेजी से खर्च भी होगा। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और ऋण पर दिए गए पैसे भी आप जल्द ही वसूल कर पाएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार या सुसराल के सदस्यों के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती हैं। किसी भी मामले में रिस्क न लें। जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें।
सिंह राशि :-
आप अपने खान-पान और वस्त्रों पर धन खर्च करेंगे तथा परिवार की जिम्मेदारियों को समझते हुए उन्हें निभाएंगे। शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने के योग बनेंगे लेकिन वह यात्रा अभी नहीं, कुछ समय बाद होगी। अभी केवल आप प्लानिंग करेंगे। सेहत कमजोर रहेगी, जिसकी वजह से आपके रोजमर्रा के काम अटक सकते हैं। काम के सिलसिले में बेहद लगन शील होना पड़ेगा, वर्ना दिक्कत आएगी। टैक्स चोरी करने की आदत से बचें।
कन्या राशि :-
आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को सहकर्मियों का फ़ोन पर भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपको बहार जाकर दूसरे लोगों से संपर्क करने से बचना चाहिए। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला राशि :-
आप आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। बच्चे अच्छा महसूस करेंगे। अपने परिवार के लिए वक्त निकालने के कारण आप सबकी सराहना का हकदार हो सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य शुरु करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लिया हुआ कर्ज समय पर चुका पाएंगे। कुछ स्थितियां आपके फेवर में होंगी। बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि :-
आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आप अपने प्रेम जीवन में भी आज काफी खुश नजर आएंगे क्योंकि आपका प्रिय आपके लिए कुछ खास करेगा। शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी के साथ प्रेम भरे पल बिताने के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जाने से बचना ही आपके लिए अच्छा होगा। बेवजह दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आप को नुकसान पहुंचा सकता है। अपने खान-पान पर ध्यान दें।
धनु राशि :-
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को घर पर ही जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। जितना हो सके घर पर ही रहें। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठायेंगे। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। मिट्टी के बरतन में पक्षियों के लिए पानी रखें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।
मकर राशि :-
आज आपके लिए समय अच्छा है। हालांकि आपको आज नई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है हर चुनौती से कुछ नया सीख कर आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। लंबी अवधि में भारी लाभ अर्जित करने के लिए में आप नए उद्यम में निवेश कर सकते हैं। धैर्य को बनाए रखें। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कोई पुराना कागज या फाइल आपको फायदा दे सकती है।
कुंभ राशि :-
अपनी सेहत का पूरी तरह से ध्यान रखें क्योंकि यह आपको परेशानी में डाल सकती है। मानसिक रूप से भी आप चिंता मग्न रहेंगे, जिससे आपके काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं लेकिन इनकम में ज्यादा कमी नहीं होगी, जिससे स्थिति आपके नियंत्रण में रहेंगी। परिवार का माहौल भी प्रेम पूर्ण रहेगा और परिवार वाले आप पर जान लुटाएंगे। काम के सिलसिले में आपको अधिक प्रयास करने होंगे।
मीन राशि :-
आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन होने की संभावना है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। इससे आपको लाभ होगा। आज घर समय बिताने से मन खुश रहेगा। लवमेटस एक दुसरे से फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को अपना काम पूरा करने में थोडा वक्त लगेगा। सुबह उठाने के बाद धरती मां को छूकर प्रणाम करें, सिनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।
Keep up with what Is Happening!