Tuesday Horoscope: जानें कैसा होगा आपका मंगलवार (07 मार्च) का दिन, पढ़ें राशिफल

जानिए 07 मार्च 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...
Tuesday Horoscope: जानें कैसा होगा आपका मंगलवार (07 मार्च) का दिन, पढ़ें राशिफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से हर राशि का राशिफल आकंलन होता है। जानिए 07 मार्च 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि :-

आज आपका अनुशासन टूट सकता है। पुराने मामले न उठाएं। खर्चा भी ज्यादा होने के योग बन रहे हैं। आलस्य से कोई काम टल भी सकता है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से बहस या मतभेद होने के योग भी बन रहे हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। व्यवहार में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। अपने कार्य में मन नहीं लगेगा। आज आपको अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा। कुछ लोग अपनी सीमाओं को लांघ कर आपकी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उनको रोकने का प्रयास करना होगा। शांति पूर्वक उन लोगों तक अपना सन्देश पहुंचा दें।

वृषभ राशि / वृष राशि :-

तनाव और घबराहट से बचें, क्योंकि ये आपकी सेहत पर असर डाल सकते हैं। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। घर पर आपके बच्चे आपके सामने किसी समस्या को तिल का ताड़ बनाकर पेश करेंगे कोई भी क़दम उठाने से पहले तथ्यों की भली-भांति पड़ताल कर लें। एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को उजाड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें।

मिथुन राशि :-

आज का दिन खास रहने वाला है। आप सकारात्मक तरंगों से भरपूर रहेंगे। आज दूसरों के साथ कोई महत्तवपूर्ण बात शेयर ना करें, लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। आज क्षणिक खुशियों के मोह में न पड़े। वरना आपके हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है। साथ ही आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता भविष्य में असरदार सिद्ध होगी। किसी पर अपनी बात मानने का दबाव ना डालें। अगर किसी पुरानी बात को लेकर आपके मन कुछ चल रहा है तो उसे पूरी तरह भूलने की कोशिश करें। बिगड़े हुये रिश्ते बनेंगे। मां दुर्गा को दो लौंग और दो इलायची अर्पित करें, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क राशि :-

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अगर आपका जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज आपकी मुस्कुराहट उनकी नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें। सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के छात्र संगीत से जुड़े हुयें हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वैचारिक दृष्टिकोण का सकारात्मक लाभ मिलेगा। नए कार्य में भी रुचि जाग्रत होगी। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है. अन्य क्षेत्रों में निवेश का भारी लाभ मिलेगा।

सिंह राशि :-

अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपकी रुढ़िवादी सोच/ पुराने ख़याल आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं, उसकी दिशा बदल सकते हैं और आपकी राह में आगे कई बाधाएँ खड़ी कर सकते हैं। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। आप अपने मातहतों से नाख़ुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक़ काम नहीं कर रहे हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।

कन्या राशि :-

आज का दिन खुशियां देने वाला है। आज आपको किसी खास बात की जानकारी मिलने वाली है। कई दिनों से जिस काम में आप रात-दिन एक कर रहे थे। वह काम बड़ी सरलता के साथ पूरा हो जायेगा। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप पारिवारिक व्यापार कर रहे हैं तो आज कुछ नया बदलाव देखने को मिल सकता है। ऑफिस में नए लोगों से मुलाकात होगी, लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं, सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

तुला राशि :-

आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में। साथी की अगर कोई बात अच्छी न लग रही हो तो उसे प्यार से समझाएं। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आज प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए अच्छा है, साथ ही छुट्टियों के लिए योजना भी बन सकती है। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। हो सकता है कि आपकी वजह से दफ़्तर में कुछ बड़ा नुक़सान हो जाए, इसलिए सोच-समझकर हर काम करें। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

धनु राशि :-

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। साथ ही आज जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वो आसानी से पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग कपड़ा उघोग से जुड़े है। उन्हें बिजनेस में काफी फायदा होने वाला है। विवाहित आज कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। माता-पिता के साथ दिन अच्छा बीतेगा, किसी धर्म स्थल के दर्शन के लिए जाएंगे। किसी सामाजिक संगठन से जुड़ने का अवसर मिल सकता है, समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मां दुर्गा को दो सुपारी चढ़ाएं, आपका दाम्पत्य रिश्ता मजबूत होगा।

मकर राशि :-

आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

कुंभ राशि :-

आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। जल्दबाज़ी में निवेश न करें- अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। कामकाज को लेकर दुःखी बैठने के लिए यह जीवन बहुत क़ीमती है। हालाँकि कई चीज़ें आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाक़ई स्वर्ग में बनाया जाता है।

मीन राशि :-

आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। किसी नई रचना की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज किसी जरूरी काम में रूकावट आ सकती है, धैर्य से काम लें। अचानक किसी शुभ समाचार के मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। लवमेट एक-दूसरे को कुछ गिफ्ट दें, रिश्तों में मजबूती आयेगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, एक-दूसरे के प्यार को सराहने के लिए आज का दिन उत्तम है। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news