
वास्तुशास्त्र में कैलेंडर को लेकर कई खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी माना गया है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर कैलेंडर लाते समय कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा जाए तो यह घर में नकारात्मकता ला सकता है। ऐसे में अगर आप भी साल 2023 के लिए कैलेंडर खरीदने की सोच रहे हैं तो वास्तु के कुछ खास नियमों को ध्यान में रखें।
इन रंगों का कैलेंडर होता है शुभ -
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हरा, नीला, सफेद, गुलाबी और लाल रंग का कैलेंडर होना शुभ माना जाता है।
कैलेंडर के साथ न लगाएं ऐसी तस्वीरें -
वास्तुशास्त्र के अनुसार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर में जिस स्थान पर कैलेंडर लगाया जा रहा हो वहां युद्ध, रक्तपात, शरद ऋतु, सूखे पेड़ या अवसाद से संबंधित तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
पुराने कैलेंडर के ऊपर नया कैलेंडर न लगाएं -
नए कैलेंडर को कभी भी पुराने कैलेंडर के ऊपर नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। वहीं अगर कैलेंडर फटा हुआ हो तो उसे तुरंत घर से बाहर फेंक देना चाहिए।
घर की इस दिशा में लगाएं कैलेंडर -
वास्तु शास्त्र के अनुसार कैलेंडर को हमेशा घर की पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। कैलेंडर को पूर्व दिशा में रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
वहीं दूसरी ओर पश्चिम दिशा में रखा कैलेंडर आवश्यक कार्यों को गति प्रदान करता है। उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा जाता है। ऐसे में इस दिशा में कैलेंडर रखने से आर्थिक लाभ होता है।
इस दिशा में न लगाएं कैलेंडर -
वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में कभी भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर के सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है।
Keep up with what Is Happening!