
वास्तु के अनुसार जहां घर में सही दिशा में सामान रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। सही दिशा में अगर वास्तु का सामान नहीं रखा होता है, घर में वास्तु दोष आ जाता है और घर में सुख समृद्धि कम हो जाती है। यहां हम आपको बता रहे हैं, वास्तु के अनुसार कुछ मूर्तियों के बारे में, जिन्हें घर में रखकर आप धन में बरकत ला सकते हैं, इससे घर में आय के साधन तो बढ़ेंगे, साथ ही धन स्थायी होगा। यहां जानें इन मूर्तियों के बारे में:
हाथी
हाथी को धन और एश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। गजानन मां गजलक्ष्मी का वाहन माने जाते हैं। इन्हें घर में लगाने से वास्तु के अनुसार घर में लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
कछुआ
हिंदू धर्म में कछुआ को शुभ माना जाता है। धर्म ग्रथों में कछुए को भगवान विष्ण से जोड़कर देखा गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जब कभी भी घर में कछुए की मूर्ति लाएं तो उसे घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। आप चाहें तो इसे ड्राइिंग रूप में रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के जानकारों के मुताबिक सिर्फ धातु से बनी हुई कछुआ की मूर्ति शुभ होती है। इसे भी घर में या मंदिर में ऱखने से घर में धन की कमी नहीं होती है।
मछली
वास्तु शास्त्र में मछली को तरक्की से जोड़कर देखा गया है। वास्तु शास्त्र के जानकारों के मुताबिक घर में पीतल या चांदी की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। इसके साथ ही इसे रखने के लिए भी उचित और वास्तु सम्मत दिशा का चयन करना चाहिए। घर में मछली की मूर्ति को हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में ही रखें। माना जाता है कि इसके घर में आमदनी के स्रोत बनते हैं। साथ ही घर में खुशी का महौल कायम रहता है।
Keep up with what Is Happening!