
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से हर राशि का राशिफल आकंलन होता है। जानिए 26 अप्रैल 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...
मेष राशि :-
स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। आपके खर्चे काफी बढ़ेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। सामाजिक समारोह में शामिल होने में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि परिस्थिति आपके वश से बाहर होने की संभावना है। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकता है।
वृषभ राशि / वृष राशि :-
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा लेकिन दोपहर बाद स्थितियाँ बदलेंगी और आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे लेकिन दोपहर बाद किसी यात्रा पर अचानक से जाना पड़ सकता है। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ने से आपको यह यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में वैसे शांति रहेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी पसंद का काम आपको मिल सकता है। पदोन्नति होने के भी योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि :-
आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आप कुछ भावुक हो सकते हैं। जरूरी कार्यों में परिवार वालो का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको अपने करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लें, परिवारिक रिश्तें बेहतर होंगे।
कर्क राशि :-
आज घर में कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता है जो आपको बेहद प्रिय है। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज वरिष्ठों से संबंध मधुर बनेंगे, परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट ना होने दें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलने का योग बन रहा है। कोई भी नई सौदेबाजी करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल जरूर कर लें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गृह निर्माण संबन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि :-
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर हो सकता है लेकिन नौकरी में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी मेहनत को समझा जाएगा जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा लेकिन दांपत्य जीवन में खुशी भरा समय दिखाई देगा। आपको आज अचानक से कोई खुशी की खबर मिल सकती है। संतान से सुख रहेगा। विद्यार्थियों का नतीजे मिलेंगे।
कन्या राशि :-
आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप किसी भी तरह आज अपना काम पूरा कर लेंगे। परिवार के लोगों से आपको मदद भी मिलती रहेगी। दूसरों की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे, जिससे रिश्तें में नयापन आयेगा। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।
तुला राशि :-
आज आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। दूसरों की मदद करेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी। आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। करियर के लिए आज का दिन बहुत सुंदर मौके लेकर आया है।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ।आपको आज रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी क्योंकि आपका भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। अपनी मां से सुख मिलेगा और उनसे किसी प्रकार के लाभ की उम्मीद आप कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सब मिलजुल कर रहेंगे। दांपत्य जीवन के तनाव में कमी आएगी और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। आपको आज यात्रा करने से बचना चाहिए क्योंकि यह यात्रा आपको शारीरिक कष्ट पहुंचा सकती है। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा लेकिन व्यापार में धन लाभ होगा।
धनु राशि :-
आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही कई दिनों से मन चल रही कोई बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे। बच्चों की शैतानियों से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। लवमेट्स से फ़ोन पर लम्बी बात होगी, जिससे आप अपने भविष्य को लेकर प्लान बनायेंगे।
मकर राशि :-
आज कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है।
कुंभ राशि :-
आपके लिए आज का दिन प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहने वाला है। दोपहर बाद स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आप अपने प्रिय के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा और आपका जीवन साथी आपसे कुछ आवश्यक खर्चों की बात करेगा। परिवार का वातावरण भी पहले के मुकाबले अच्छा बनेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके लिए फायदे का सौदा बनेगी। यात्राओं से सुख मिलेगा। इनकम में वृद्धि होगी लेकिन खर्चे काफी अधिक हो सकते हैं।
मीन राशि :-
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आपको धन लाभ होने के योग बन रहे है। रचनात्मक काम में लगे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। दोस्तों के साथ रिश्तें बेहतर होंगे। आपको किसी काम में फायदा भी होगा।
Keep up with what Is Happening!