
अमेरिका में कंप्यूटर सिस्टम में गड़बड़ी के बाद ठप हुईं विमान सेवाएं पांच घंटे बाद शुरू हो गई। संघीय एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने इस गड़बड़ी को ठीक करने के बाद संचालन शुरू किया गया।
बता दें कि कंप्यूटर सिस्टम में गड़बड़ी के कारण पूरे अमेरिका में उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई थीं। इससे पूरी तरह से विमानों का संचालन बंद हो गया था।
इसकी जानकारी मिलते ही एफएए ने कमान संभाली और समस्या को खत्म करने में जुट गई थी, जिसे अब सामान्य कर लिया गया है। हालांकि, पूर्ण रूप से अभी तक विमानों का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
Keep up with what Is Happening!