Putin Visit Mariupol: गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अचानक यूक्रेन पहुंचे पुतिन, कब्जे वाले शहर का किया दौरा

बता दें कि मारियुपोल यूक्रेनी शहर डोनेट्स्क इलाके में स्थित है, जो पिछले साल मई से मॉस्को की सेना के कब्जे में है।
Putin Visit Mariupol: गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अचानक यूक्रेन पहुंचे पुतिन, कब्जे वाले शहर का किया दौरा

अंतरराष्ट्रीय अपराधिक कोर्ट (ICC) द्वारा गिरफ्तारी वारंट किए जाने के बाद पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सामने नजर आए है। रविवार को पुतिन ने यूक्रेन में रूसी कब्जे वाले शहर मारियुपोल का दौरा किया। 

बता दें कि मारियुपोल यूक्रेनी शहर डोनेट्स्क इलाके में स्थित है, जो पिछले साल मई से मॉस्को की सेना के कब्जे में है।

निवासियों से की बातचीत

TASS एजेंसी क्रेमलिन का हवाला देते हुए सूचना दी की पुतिन ने हेलीकॉप्टर से मारियुपोल के लिए उड़ान भरी। एजेंसी के मुताबिक, पुतिन कार चलाकर यहां पहुंचे और शहर के कई जिलों के आसपास रुक कर निवासियों से बातचीत की। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने मारियुपोल में अपने सैन्य अभियान के शीर्ष कमांन से भी मुलाकात की। इसके अलावा चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वालेरी गेरासिमोव से भी मुलाकात की जो यूक्रेन में रूस के आक्रमण के प्रभारी हैं।

यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री ने शेयर की वीडियो

इससे पहले, 18 मार्च को पुतिन अचानक क्रीमिया भी पहुंचे थे। यह दौरा पुतिन ने क्रीमिया पर रूस के कब्जे की नौवीं वर्षगांठ पर किया था। इसको लेकर यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेरशचेंको ने सोशल मीडिया पर पुतिन का एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में पुतिन को अपने सहयोगियों के साथ चलते हुए देखा जा सकता है।

क्या गिरफ्तार होंगे पुतिन?

आईसीसी ने राष्ट्रपति पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराध करने का आरोप लगाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने आईसीसी के इस फैसले की सरहाना की है। इस फैसले को जेलेंस्की ने 'ऐतिहासिक' फैसला बताया है। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा, 'यह एक ऐतिहासिक फैसला है, जिससे ऐतिहासिक जिम्मेदारी शुरू होगी।' इससे पहले पुतीन के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद जेलेंस्की ने कहा था कि यह तो महज शुरुआत है।

कई देशों ने किया इस फैसले का स्वागत

अमेरिका, कनाडा, पोलैंड और चेक रिपब्लिक समेत कई अन्य देशों ने भी अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। पुतिन दुनिया के तीसरे ऐसे राष्ट्रपति हैं जिनके पद पर रहने के दौरान गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी हुआ है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news