महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज लंदन में, 10 लाख लोगों के जुटने की संभावना

रेल नेटवर्क के प्रमुख पीटर हेंडी ने कहा कि देशभर में लगभग 250 अतिरिक्त ट्रेन संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा, लंदन 2012 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के बाद से सोमवार को सबसे बड़ी संख्या में लोग परिवहन साधनों का सहारा लेंगे।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज लंदन में, 10 लाख लोगों के जुटने की संभावना

लंदन में सोमवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।

ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन के प्रमुख एंडी बायफोर्ड ने रविवार को बताया कि आठ सितंबर को महारानी के निधन के बाद से लंदन में अतिरिक्त यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि सोमवार को परिवहन पर भार अत्यधिक बढ़ने वाला है।

रेल नेटवर्क के प्रमुख पीटर हेंडी ने कहा कि देशभर में लगभग 250 अतिरिक्त ट्रेन संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा, लंदन 2012 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के बाद से सोमवार को सबसे बड़ी संख्या में लोग परिवहन साधनों का सहारा लेंगे।

हीथ्रो हवाईअड्डे से संचालित होने वाली 100 से अधिक उड़ानों को रद्द किया गया है, ताकि सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में होने वाले अंत्येष्टि र्यक्रम के दौरान विमान के शोर का सामना नहीं करना पड़े। हवाईअड्डे की ओर से कहा गया है कि अंत्येष्टि कार्यक्रम के चलते सोमवार को उसकी 1,200 में से करीब 15 फीसदी उड़ानें प्रभावित होंगी।

महारानी के राजकीय अंतिम संस्कार से पहले सुबह साढ़े छह बजे वेस्टमिंस्टर हॉल को श्रद्धांजलि देने के लिए आ रही आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा।

उनके अंतिम दर्शन करने के इच्छुक लोगों की कई मील लंबी कतार को देखते हुए रविवार शाम तक इसे और आगंतुकों के लिए बंद कर दिए जाने की संभावना है।

इसका मकसद फिलहाल कतार में लगे सभी लोगों को सोमवार सुबह से पहले महारानी के ताबूत के अंतिम दर्शन करने का मौका देना है। सोमवार को महारानी के ताबूत को तोपगाड़ी से अंतिम संस्कार के लिए वेस्टमिंस्टर एबे ले जाया जाएगा।

फौज महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार विश्व के नेताओं का सबसे बड़ा जमावड़ा भी होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति अंतिम संस्कार के लिए लंदन आ चुके हैं जबकि कई अन्य पहुंच रहे हैं।

राजकीय अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में दुनिया भर से लगभग 500 राजघरानों, राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शनिवार शाम तीन दिवसीय यात्रा पर लंदन पहुंचीं।

हजारों की संख्या में लोग लंदन में सर्द रात की परवाह किए बगैर संसद के वेस्टमिंस्टर हॉल में लाइंग इन स्टेट में रखे महारानी के ताबूत के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच, अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि लोगों को 17 घंटे इंतजार करना पड़ सकता है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news