
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के अपने आखिरी मुकाबले में विराट कोहली के 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से अफगानिस्तान को 101 रनों से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाए।
इसके जवाब में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई है। अफगानिस्तान 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी।
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों ने दमदार शुरुआत दिलाई है। विराट कोहली और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई।
केएल राहुल 41 गेंद में 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस टूर्नामेंट में राहुल का ये पहला अर्धशतक है। इसके बाद क्रीज पर आए सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए।
सूर्यकुमार ने 6 रन बनाए। विराट कोहली 61 गेंद में 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से 122 रन बनाकर नाबाद रहे। पंत ने 16 गेंद में 20 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद ने दो विकेट लिए हैं।
Keep up with what Is Happening!