
भारत ने अपने आखिरी लीग मैच में वेल्स को 4-2 से हरा दिया। टीम इंडिया इस जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही।
शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड के बराबर उसके सात अंक हैं, लेकिन गोल अंतर में टीम इंडिया पीछे रह गई। इंग्लैंड ने भारत के मुकाबले ज्यादा गोल किए।
टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई। वह अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।
Keep up with what Is Happening!