
सैम करन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वह टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। साथ ही फाइनल में इंग्लैंड के लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें पंजाब किंग्स 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।
इससे पहले सबसे महंगे खिलाड़ी केएल राहुल थे। लखनऊ में उनकी सैलरी 17 करोड़ रुपये थी।
इसके अलावा वह ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले क्रिस मॉरिस को राजस्थान ने 2021 में 16.25 करोड़ में खरीदा था। करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए।
Keep up with what Is Happening!