लखनऊ: विपदा के समय सुरक्षा कवच साबित हो रहा 'ताइक्वांडो', लड़कियां और महिलाएं बढ़-चढ़कर ले रहीं प्रशिक्षण में भागीदारी
ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी की शुरुआत लखनऊ शहर में आज से 10 वर्ष पूर्व हुई थी। वर्तमान समय में आज लगभग चार सेंटर हैं जहां पर विधिवत नियमानुसार प्रशिक्षण नई प्रतिभाओं को प्रदान करवाया जाता है।
अभी हाल ही में 4 माह पूर्व इको गार्डन पुरानी जेल रोड पर ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ किया गया, जहां वर्तमान समय में लगभग 70 ताइक्वांडो प्रशिक्षणार्थी नियमानुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।


अकादमी के निदेशक अतुल यादव ब्लैक बेल्ट 3rd डॉन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की देखरेख में यह प्रशिक्षण शिविर चलाए जा रहे हैं।
अकादमी में लगभग 10 सहायक प्रशिक्षक वर्तमान समय में कार्यरत हैं जोनल पार्क आशियाना व लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर आई ग्राउंड पर प्रशिक्षण प्रदान कराया जाता है।


ताइक्वांडो खेल आत्मरक्षा का सशक्त साधन है विपदा के समय यह सुरक्षा कवच साबित हो सकता है। इस को मद्देनजर रखते हुए लड़कियां और महिलाएं इस कला को बढ़-चढ़कर प्रशिक्षण लेने में भागीदारी दिखा रही हैं।


10 वर्षों के कड़े परिश्रम के बाद अकादमी ने कई खिलाड़ी तैयार किए हैं जिन्होंने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर समय-समय पर गौरवान्वित किया है!
हमारे हमारी अकादमी समय-समय पर टाटा टी गर्ल्स सेफ्टी प्रोग्राम, मिशन साहसी, मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रमों में शहर के तमाम गर्ल्स कॉलेज की लड़कियों को भी समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान कराया है।
Keep up with what Is Happening!