मात्र 4 सेकंड में 0-100km/h स्पीड वाली 2023 Zeekr X EV प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें फीचर्स

Zeekr दरअसल Geely की ही सब्सिडिएरी ब्रैंड है जिसने अर्बन कैटिगरी का ये EV यूरोपीय मार्केट में अपना दायरा बढ़ाने के लिए पेश किया है।
मात्र 4 सेकंड में 0-100km/h स्पीड वाली 2023 Zeekr X EV प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें फीचर्स

चीन की ऑटोमोबाइल मेकर कंपनी Geely ने अपना नया EV पेश किया है। 2023 Zeekr X के नाम से लॉन्च हुई ये इलेक्ट्रिक कार प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है।

Zeekr दरअसल Geely की ही सब्सिडिएरी ब्रैंड है जिसने अर्बन कैटिगरी का ये EV यूरोपीय मार्केट में अपना दायरा बढ़ाने के लिए पेश किया है।

कंपनी इसका प्रोडक्शन साल की अंतिम तिमाही तक शुरू करने की बात कह रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार में कंपनी कौन से खास फीचर्स लेकर आई है। 

2023 Zeekr X को इलेक्ट्रिक लग्जरी कारों के सेग्मेंट में लॉन्च किया गया है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल अभी यूरोपीय मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी इसका प्रोडक्शन साल के अंत तक शुरू करेगी, ऐसा कहा गया है। जल्द ही इसके चीन में भी लॉन्च होने की बात सामने आई है। इसकी कीमत कितनी होगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। 

Geely की Zeekr की ओर से पेश किया गया ये लेटेस्ट लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल इलेक्ट्रिक कारों को नए रूप में पेश करता है। यह एक अर्बन इलेक्ट्रिक व्हीकल के तौर पर पेश किया गया है जिसकी लम्बाई 175.2 इंच है और चौड़ाई 72.3 इंच है। ऊंचाई में यह 61.9 इंच की हाइट के साथ आता है।

इसका व्हीलबेस 108.2 इंच का है। यह कंपनी के सस्टेनेबल एक्सपीरियंस आर्किटेक्चर पर आधारित है। इलेक्ट्रिक कार में फ्रेमलेस डोर डिजाइन दिया गया है। इसमें एक्सटीरियर मिरर भी फ्रेमलेस मिलते हैं जिससे यह बेहद मॉडर्न लुक कैरी करता है। 

इलेक्ट्रिक कार में कुछ खास एक्सटीरियर फीचर जैसे स्प्लिट हेडलाइट्स, शानदार बम्पर और बड़े व्हील आर्च देखने को मिलते हैं। इसका रियर डिजाइन भी काफी स्पोर्टी लुक के साथ दिया गया है। रियर में विंडो विंडशील्ड वाइपर्स के साथ आती है।

साथ ही रूफ स्पॉयलर भी इसमें मिलता है और टेल लाइट बहुत ही स्लिम हैं। प्रोडक्शन मॉडल में डोर हैंडल दिखाई नहीं दे रहे हैं। लेकिन इनकी जगह कंपनी पुश बटन दे सकती है जो कि पेश किए गए मॉडल में देखे जा सकते हैं। 

2023 Zeekr X EV के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। लेकिन इतनी जानकारी सामने आई है कि यह इलेक्ट्रिक कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार केवल 4 सेकेंड में पकड़ सकती है।

चीन में भी इसकी दस्तक जल्द होने की बात कही गई है जो कि 2023 में दूसरी तिमाही में हो सकता है। दूसरे मार्केट्स में कंपनी ने इसके लॉन्च के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी है। 

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news