
एसर ने अपने नए गेमिंग लैपटॉप Acer Nitro 5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Nitro सीरीज का नया मेंबर है। Acer Nitro 5 को सिंगल स्क्रीन साइज 15.6 इंच में पेश किया गया है। Acer Nitro 5 के साथ 4-जोन आरजीबी कीबोर्ड और विंडोज 11 का सपोर्ट दिया गया है।
लैपटॉप के साथ कॉम्फी व्यू फीचर और AMD Ryzen 7 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में 512 जीबी तक SSD स्टोरेज मिलती है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...
Acer Nitro 5 की भारत में कीमत
एसर नाइट्रो 5 लैपटॉप को भारत में 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। यह एसर के सभी एक्सक्लूसिव स्टोर पर उपलब्ध है। इसे एसर ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर से भी खरीदा जा सकता है। लैपटॉप ब्लैक कलर बॉडी और 4-जोन RGB कीबोर्ड के साथ आता है।
Acer Nitro 5 की स्पेसिफिकेशन
Acer Nitro 5 लैपटॉप को AMD Ryzen 7000 सीरीज प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसे गेमिंग लैपटॉप के रूप में यूजर्स के लिए पेश किया गया है। नया लॉन्च किया गया डिवाइस अपने पिछले वर्जन की तुलना में नए और एडवांस फीचर के साथ आता है। Acer Nitro 5 विंडोज 11 पर चलता है और इसका वजन 2.5 किलोग्राम है, लेकिन इसके 4-जोन आरजीबी कीबोर्ड को गेमर्स को विजुअली अपील करने के लिए संशोधित किया गया है।
Acer Nitro 5 में 15.6 इंच फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले मिलती है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और नाइट्रो 5 कॉम्फी व्यू फीचर के साथ आता है, जो अलग-अलग सेटिंग में अधिक कंफर्ट देने के लिए लाइट रिफ्लेक्शन को कम करता है। Acer Nitro 5 में AMD Ryzen 5 7535 HS हेक्सा-कोर प्रोसेसर और AMD Ryzen 7 7735HS ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का ऑप्शन मिलता है। लैपटॉप में 4 जीबी GDDR6 VRAM के साथ एक NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड है। नाइट्रो 5 का यह लेटेस्ट वर्जन 8 कोर, 16 थ्रेड्स और 4.55GHz तक की बूस्ट क्लॉक से लैस है।
Acer Nitro 5 में 8 जीबी की DDR5 रैम का सपोर्ट है, इसे 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल किया जा सकता है। वहीं इसके साथ 512 जीबी तक SSD स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप में क्वाड एग्जॉस्ट के साथ डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम दिया गया है। लैपटॉप 57Wh ली-आयन बैटरी से लैस है और 180W 3-पिन एडाप्टर के साथ आता है।
बेहतर साउंड अनुभव के लिए इसमें DTS:X Ultra के साथ डुअल 2W स्पीकर और 3D स्पेशियल साउंडस्केप है। Acer Nitro 5 Intel Killer E2600 ईथरनेट कंट्रोलर और Wi-Fi 6E कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें HDMI 2.1 और Gen1 और 2 सपोर्ट के साथ लेटेस्ट USB 3.2 पोर्ट मिलता है।
Keep up with what Is Happening!