
'शार्क टैंक इंडिया' में नजर आए अशनीर ग्रोवर अक्सर ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अशनीर ग्रोवर जैसा एक व्यक्ति इस्कॉन मंदिर में मस्ती से डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को यूजर्स ही नहीं खुद अशनीर ग्रोवर भी देखकर हैरान हो गए हैं और मजेदार कमेंट किया।
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अशनीर ग्रोवर जैसा दिखने वाला व्यक्ति व्हाइट और येलो कलर की चैक शर्ट में बड़ी ही मस्ती से डांस कर रहा है। यूजर्स यह कहते हुए इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं कि अशनीर ग्रोवर इस्कॉन मंदिर में झूमकर डांस कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद अशनीर ग्रोवर भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'भाई इतने मजे से कीर्तन कर रहा है, जितना मजा मुझे धंधे (बिजनेस) में आता है। सुपर फन।
सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'इनके नए स्टार्टअप का इंतजार है', तो दूसरे ने लिखा, 'अशनीर ग्रोवर 2.0'। वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो में स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के होने की भी बात कह रहे हैं। दरअसल, वीडियो के अंत में एक युवक नजर आता है, जो कुणाल कामरा जैसा ही लग रहा है। इस फनी वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि 'शार्क टैंक इंडिया' के बाद से ही अशनीर ग्रोवर काफी फेमस हो गए हैं। शो में उनका अंदाजा लोगों को काफी पसंद आया था। अशनीर के अलावा शो में अनुपम मित्तल, पीयूष बंसल, नमिता थापर, अमन गुप्ता, गजल और विनीता सिंह भी बतौर शार्क नजर आई थीं। पहले सीजन के बाद अब जल्द दी दूसरा सीजन भी आने वाला है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
Keep up with what Is Happening!