
महाराष्ट्र के पुणे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक मुक्ता तिलक का पांच साल तक कैंसर से जूझने के बाद एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वह 57 वर्ष की थीं।
बता दें कि 2019 में विधायक बनने से पहले तिलक पुणे की मेयर भी थी। वह स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक की परपोती थीं।
सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और गैलेक्सी केयर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. शैलेश पुणतांबेकर ने बताया कि पांच साल पहले उन्हें कैंसर का पता चला था। उन्हें 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने गुरुवार करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली।
Keep up with what Is Happening!