भाजपा सासंद Ravi Kishan पर टूटा दुखों का पहाड़, बड़े भाई राम किशन शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

बता दें कि अभिनेता के भाई का निधन दोपहर में 12 बजे के करीब हुआ था। अभिनेता ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इस समय रवि किशन के परिवार में शोक की लहर है। उनको इस बात की जानकारी होते ही अभिनेता मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।
भाजपा सासंद Ravi Kishan पर टूटा दुखों का पहाड़, बड़े भाई राम किशन शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन भाजपा के सांसद भी हैं। उन्होंने भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन हाल ही में उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। रवि किशन के बड़े भाई राम किशन शुक्ला का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। उनकी उम्र 53 वर्ष थी।

बता दें कि अभिनेता के भाई का निधन दोपहर में 12 बजे के करीब हुआ था। अभिनेता ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इस समय रवि किशन के परिवार में शोक की लहर है। उनको इस बात की जानकारी होते ही अभिनेता मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

रवि किशन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अपने भाई के निधन की जानकारी देते हुए रवि किशन ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'दुःखद मेरे बड़े भाई श्री रामकिशन शुक्ला जी का अचानक ह्रदय गति रुकने के कारण मुंबई के नानावटी अस्पताल में दोपहर 12 बजे निधन हो गया है। महादेव से प्रार्थना है कि अपने श्री चरणों में स्थान दे ओम् शान्ति शान्ति शान्ति'। रवि किशन के इस पोस्ट पर कमेंट कर भोजपुरी के सितारे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह आदि ने भी दुख जताया है।

दोपहर में बिगड़ी थी तबीयत
सांसद के बड़े भाई मुंबई में रहकर रवि किशन के प्रोडक्शन का काम देखते थे। जानकारी के अनुसार आज दोपहर में काम करते वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद राम किशन शुक्ला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रवि किशन के यह भाई तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। बता दें कि इनका एक 25 साल का बेटा है जो कि सरकारी नौकरी में हैं, वहीं पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news