CAA: मेरठ में पीड़ितों से मिलने जा रहे राहुल, प्रियंका को पुलिस ने बार्डर पर ही रोका
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस हर तरह से सरकार का विरोध करने में लगी है। सोमवार को दिल्ली के राजघाट पर सत्याग्रह करने के बाद आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मेरठ के लिए रवाना हुए। नागरिकता कानून के खिलाफ मेरठ में हुए प्रदर्शन में कुछ प्रदर्शनकारियों की मौत हुई थी। इसी हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मेरठ जा रहें थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें बाॅर्डर पर ही रोक लिया।
मेरठ में लगे धारा 144 का हवाला देकर प्रशासन ने दोनों को वापस भेज दिया, जिसके बाद वह परतापुर से ही वापस आ गए। कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए राहुल-प्रियंका को मेरठ में घुसने से रोका गया है।
हालांकि, राहुल-प्रियंका की तरफ से सिर्फ तीन लोगों के अंदर जाने की इजाजत मांगी गई लेकिन अभी तक पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया है। मेरठ में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान जो हिंसा हुई थी, उसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि अभी मेरठ में धारा 144 लागू है और इस दौरान किसी तरह की राजनीतिक गतिविधि करने पर रोक है।
Keep up with what Is Happening!