
उत्तर पश्चिम भारत में कड़ाके की ठंड रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रही है। ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अभी उत्तर-पश्चिम राज्यों में कोल्ड डे और शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी सघनता बनी रहने वाली है। घने कोहरे और शीतलहर के चलते कई राज्यों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है.
मौसम विभाग ने दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि घना कोहरा, पाला और शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।
दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में शनिवार को शीतलहर का प्रकोप देखा गया और राजधानी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IMD के मुताबिक, भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा जारी रह सकता है, हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में इसकी तीव्रता कम हो सकती है।
इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर और पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर जारी रह सकती है।
Keep up with what Is Happening!