शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड, हफ्ते भर तक नहीं मिलेगी राहत
पश्चिमी हिमालय से चली बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीत लहर (cold wave) का कहर जारी है।
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. देश की राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीत लहर (cold wave) का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में शीतलहर तेज हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश के कई जिले शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में अभी हफ्तेभर तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।
देश के उत्तरी भाग के कई हिस्सों में शुक्रवार को औसत न्यूनतम तापतान के पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले सप्ताह तक यही स्थिति बने रहने का अनुमान है तथा उसके बाद ही कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है।

राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चूरू में रात का तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य के नौ जिले रविवार तक शीत लहर की चपेट में रहेंगे, जिनमें श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, अलवर, भरतपुर, सीकर और झुंझुनू शामिल हैं।
गुरुवार के माउंट आबू में शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़क गया। सीकर में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहा।
राज्य के कई अन्य जिलों में पांच डिग्री सेल्सियस से कम तापमान दर्ज किया गया। पिलानी में 1.5 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 2.1 और वनस्थली में 2.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
पटना सहित बिहार के 26 जिले शीतलहर की चपेट में हैं। पूरा सूबा ठंड की ठिठुरन झेल रहा है। दिन और रात के तापमान में आई कमी से लोग असहज हैं। कड़ाके की ठंड की स्थिति को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 21 दिसंबर की सुबह साढ़े आठ बजे तक इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिनभर कनकनी वाली हवा चल रही है। पिछले 24 घंटे में गया में अधिकतम 14 और पटना में आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली
Keep up with what Is Happening!