'आप' के घोषणा पत्र में जनलोकपाल और स्वराज बिल लाने के साथ दिल्ली को आधुनिक बनाने का वादा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिय एम्त्दान से ठीक चार दिन पहले आम आदमी पार्टी ने अपना घोणषापत्र जारी कर दिया, जिसमें "आप" ने अगले पांच साल के लिए अपना विजन प्रस्तुत किया है। घोषणापत्र में आप ने जनलोकपाल और स्वराज बिल लाने की अपनी प्रतिबद्धता जताई है. मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम इस घोषणापत्र के जरिए दिल्ली को आधुनिक दिल्ली बनाने की दिशा में मिलकर काम करेंगे। आप ने वादा किया कि दिल्ली सरकार द्वारा स्कूलों में शुरू की गई हैपिनेस करिकुलम और एंटरप्रेन्योरशिप करिकुलम की सफलता के बाद देशभक्ति पाठ्यक्रम भी लाया जाएगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। अपने घोषणा पत्र में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों के लिए 28 बड़े वादे किए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आज प्रेस वार्ता कर इसकी घोषणा की। 8 फरवरी को दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं।
आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली के लोगों के लिए किए गए वादें इस प्रकार हैं...
1) दिल्ली जन लोकपाल बिल
2) दिल्ली स्वराज बिल
3) राशन की डोर स्टेप डिलीवरी
4) 10 लाख बुजुर्गों को तीर्थयात्रा
5) देशभक्ति पाठ्यक्रम
6) युवाओं के लिए स्पॉकन इंग्लिश को बढ़ावा
7) मेट्रो नेटवर्क बढ़ाने की बात
8) यमुना रिवर साइड विकास
9) वर्ल्ड क्लास सड़के
10) नए सफाइकर्मचारियों की नियुक्ति
11) सफाई कर्मचारी की मृत्यु पर 1 करोड़ का मुआवजा
12) रेड़राज खत्म करने की बात
13) सीलिंग से सुरक्षा
14) बाज़ार ओर उद्योगिक क्षेत्रों का विकास
15) सर्किल रेट का युक्तिकरण
16) पुराने वैट मामला की एमनेस्टी सकीम
17) दिल्ली में 24× 7 बाज़ार
18) अर्थव्यवस्था में महिलाओ की भागीदारी बढ़ाएंगे
19) पुनर्वास कॉलोनियों के लिए मालिकाना हक
20) अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमतिकरण
21) ओबीसी प्रमाणपत्र के लिए मानदंड सरल
22) भोजपुरी के लिए मान्यता
23) 84 सिख विरोधी नरसंहार पीड़ितों के लिए न्याय
24) संविदा कर्मचारियों को नियमित करना
25) किसानों के हक में भूमि सुधार अधिनियम में संशोधन
26) फसल नुकसान पर किसानों को 50 हज़ार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा जारी
27) रेहड़ी पटरी संचालकों को कानूनी संरक्षण
28) दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा
इस दौरान आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा- मैं बीजेपी को चैलेंज करता हूं कि वो कल एक बजे तक सीएम कैंडिडेट का नाम बताएं और मैं उससे बहस करने के लिए तैयार हूं.
Keep up with what Is Happening!