राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कश्मीर में दिए विवादित बयान से जुड़ा है मामला

दरहसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कश्मीर में कहा था कि उन्होंने महिलाओं से मुलाकात की है उनसे कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। आज भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है।
राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कश्मीर में दिए विवादित बयान से जुड़ा है मामला

दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंची है। कश्मीर में राहुल के बयान पर दिल्ली पुलिस उनसे बात करना चाहती है। जानकारी के लिए बता दें कि 16 मार्च को दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस दिया था लेकिन राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस आज उनके घर पहुंची है।

दरहसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कश्मीर में कहा था कि उन्होंने महिलाओं से मुलाकात की है उनसे कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। आज भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है। दिल्ली पुलिस राहुल से उन महिलाओं की डिटेल्स जानना चाहती है, जिससे कानूनी कार्रवाई की जा सके।

स्पेशल सीपी ( एल एंड ओ) एसपी हुड्डा ने कहा कि हम राहुल गांधी से बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि  कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे ब्योरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। 

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news