दिशा ने सबूत डिलीट किए, यह उसके 'दोषी मन' को दर्शाता है: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यहां की एक अदालत को बताया कि जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि ने अपने सबूत को डिलिट कर दिया है, जो कि अभियोजक के अनुसार, उसके 'दोषी मन' को दर्शाता है।
किसानों के आंदोलन से जुड़े 'टूलकिट' साजिश मामले में देशद्रोह के आरोप का सामना करने वाली रवि को 13 फरवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेद्र राणा ने 23 फरवरी के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है।
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने अदालत को बताया कि रवि ने टूलकिट और एक व्हाट्सएप ग्रुप की सामग्री को हटा दिया। राजू ने कहा, "वह घबरा गई, क्योंकि 26 जनवरी को हिंसा भड़काने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया था।"
उन्होंने कहा, "दिशा रवि ने अपने ट्रैक को क्यों कवर किया और सबूत क्यों मिटाए? अगर उसने कोई गलत काम नहीं किया तो वह चिंतित क्यों थी? यह उसके दोषी दिमाग को दर्शाता है।"
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने अदालत से मामले में उसे जमानत नहीं देने के आग्रह करते हुए कहा, "वह जांच में सहयोग नहीं कर रही है। यह सिर्फ फोन और लैपटॉप की प्रारंभिक जांच है। जो डिलीट किया गया है, उसे एफएसएल रिकवर कर लेगा।"
Keep up with what Is Happening!