दिल्ली में लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह धुंध छाई रही। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।
दिल्ली में लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह धुंध छाई रही। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।

आईएमडी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि सापेक्ष आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 85 प्रतिशत दर्ज की गई।

सोमवार का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस बीच, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, सुबह 9 बजे शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 381 (बहुत खराब) रहा।

हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषकों का स्तर क्रमश: 66 और 122 दर्ज किया गया है।

आईएमडी ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गंभीर और बहुत खराब श्रेणी के रहने की संभावना है। साथ ही अगले पांच दिन उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे संभावित नुकसान हो सकता है।

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने पूवार्नुमान लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पश्चिम दिशाओं से हवा की गति में बदलाव के कारण मंगलवार को शहर में आंशिक रूप से बादल और धुंध छाई रहेगी। बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्का कोहरा रहेगा और गुरुवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news