
घरेलू कंपनी Gizmore ने अपनी नई स्मार्टवॉच Gizmore Vogue को लॉन्च कर दिया है। Gizmore Vogue एक रग्ड स्मार्टवॉच है जिसका लुक प्रीमियम है। Gizmore Vogue के साथ 1.95 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 320X385 पिक्सल है। Gizmore Vogue की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इसे फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Gizmore Vogue की बॉडी मेटल की है और इसके साथ प्रीमियम लुक मिलता है। पहली नजर में यह वॉच एपल वॉच अल्ट्रा जैसी नजर आती है। इसके साथ स्क्वॉयर डायल मिलता है और 91% बॉडी टू स्क्रीन रेशियो मिलता है। Gizmore Vogue के साथ स्प्लिट स्क्रीन व्यू भी मिलता है। इसके अलावा गिजमोर की इस वॉच में अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है।
इसके साथ 600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। ऐसे में कड़ी धूप में भी आप स्क्रीन को देख सकेंगे। वॉच के साथ 100 वॉच फेसेज का भी सपोर्ट मिलता है। Gizmore Vogue के साथ प्रीमियम फीचर रोटेटिंग डायल दिया गया है जिसका इस्तेमाल मेन्यू को नेविगेट करने के लिए किया जा सकेगा। इसमें GPS भी है जिससे आप अपनी एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं।
हेल्थ फीचर्स के तौर पर Gizmore Vogue में हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 ट्रैकिंग, पीरियड ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग शामिल हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.1 मिलता है. इसके अलावा इस वॉच में कॉलिंग फीचर भी है। फोन पर प्ले होने वाली म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
Gizmore Vogue के साथ एपल सिरी और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है। Gizmore Vogue को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिलती है। बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी 10 दिनों का और कॉलिंग के साथ दो दिनों का दावा किया है।
Gizmore Vogue को ब्लैक, ऑरेंज और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। Gizmore ने हाल ही में ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ओईएल) के साथ साझेदारी की है। इसके तहत अगले 12 महीने में 10 लाख स्मार्टवॉच तैयार करने का लक्ष्य है।
Keep up with what Is Happening!