Gujarat Assembly Election 2022: घाटलोडिया सीट पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल 64 हजार मतों से जीते

शहर की घाटलोडिया सीट पर मुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार भूपेन्द्र पटेल 64 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने यहां से कांग्रेस उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद अमीबेन याग्निक को हराया।
Gujarat Assembly Election 2022: घाटलोडिया सीट पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल 64 हजार मतों से जीते

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतों की गिनती के बाद अब परिणाम भी आने लगे हैं। शहर की घाटलोडिया सीट पर मुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार भूपेन्द्र पटेल 64 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने यहां से कांग्रेस उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद अमीबेन याग्निक को हराया।

अहमदाबाद की 21 विधानसभा सीटों की मतगणना एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेकनिक और कॉमर्स कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। सुबह पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू हुई। अहमदाबाद शहर की 16 में से महज एक सीट को छोड़कर भाजपा अन्य सभी 15 सीटों पर आगे चल रही है।

शहर की घाटलोडिया सीट पर मुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार भूपेन्द्र पटेल 64 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। उन्होंने यहां से कांग्रेस उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद अमीबेन याग्निक को हराया।

इसके अलावा दरियापुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और विधायक गयासुद्दीन शेख चुनाव हार गए। यहां से भाजपा के उम्मीदवार कौशिक जैन ने उन्हें मात दी।

जमालपुर खाडिया सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां से भाजपा के उम्मीदवार भूषण भट्ट को कांग्रेस के इमरान खेडावाल ने हराया। भूषण भट्ट भाजपा के नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक भट्ट के बेटे हैं।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news