तीन वेरिएंट्स के साथ Honda ने लॉन्च की Activa 6G, स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ मिलेंगे सिक्योरिटी फीचर्स

यह एक्टिवा का नया प्रीमियम वेरिएंट है। टू-व्हीलर मार्केट में एक्टिवा पहले ही सबसे लोकप्रिय स्कूटर है। नए एक्टिवा का शुरुआती प्राइस 74,536 रुपये (एक्स-शोरूम) है।
तीन वेरिएंट्स के साथ Honda ने लॉन्च की Activa 6G, स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ मिलेंगे सिक्योरिटी फीचर्स

देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Honda Motorcycle and Scooter (HMSI) ने नया Activa 6G लॉन्च किया है। इसमें कंपनी की H-Smart टेक्नोलॉजी दी गई है।

यह एक्टिवा का नया प्रीमियम वेरिएंट है। टू-व्हीलर मार्केट में एक्टिवा पहले ही सबसे लोकप्रिय स्कूटर है। नए एक्टिवा का शुरुआती प्राइस 74,536 रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

इसे स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है, जिनके प्राइस क्रमशः 74,536 रुपये, 77,036 रुपये और 80,537 रुपये (एक्स-शोरूम) हैं। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर में एक स्मार्ट फाइंड फीचर दिया गया है जिससे यूजर Smart Key के इस्तेमाल से स्कूटर को खोज सकता है।

इस Key से यूजर फिजिकल Key का इस्तेमाल किए बिना स्कूटर को लॉक और अनलॉक कर सकता है। यह Key स्कूटर के दो मीटर के दायरे में होने पर उसके इंजन को स्टार्ट कर सकती है। इसमें इंजन स्टार्ट और स्टॉप स्विच भी दिया गया है। 

Honda Activa H-Smart में बड़ा व्हीलबेस, नया पासिंग स्विच और DC LED हेडलैम्प दिया गया है। इसमें 12-इंच एलॉय व्हील्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन मिलेगा।

कंपनी ने इस स्कूटर के इंजन को भी पहले से पावरफुल बनाने का दावा किया है। इसके 110 cc PGM-FI इंजन के साथ एनहांस्ड स्मार्ट पावर (eSP) टेक्नोलॉजी है। नया एक्टिवा मार्केट में पहले से मौजूद TVS Jupiter और Hero Maestro जैसे स्कूटर्स को टक्कर देगा। 

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news