झारखंड के कद्दावर नेता समरेश सिंह का निधन, इन्होंने ही भाजपा को दिया था कमल निशान

12 नवंबर को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें पहले बोकारो बीजीएच और फिर रांची स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। एक दिन पूर्व ही उन्हें रांची के मेदांता से बोकारो लाया गया था।
झारखंड के कद्दावर नेता समरेश सिंह का निधन, इन्होंने ही भाजपा को दिया था कमल निशान

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह (81 वर्ष) का बोकारो स्थित आवास पर निधन हो गया। गुरुवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने सेक्टर चार स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

12 नवंबर को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें पहले बोकारो बीजीएच और फिर रांची स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। एक दिन पूर्व ही उन्हें रांची के मेदांता से बोकारो लाया गया था।

गत मंगलवार को डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार होता देख डिस्चार्ज कर दिया था, जिसके बाद वह घर पर ही थे।

बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। लोग उन्हें दादा भी कहते हैं। मुंबई में 1980 में आयोजित भाजपा के प्रथम अधिवेशन में कमल निशान का चिह्न रखने का सुझाव उन्हीं का था, जिसे केंद्रीय नेताओं ने मंजूरी दी थी।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news